किस वेरिएंट के दाम में कितना इजाफा किया गया है?
टाटा पंच ईवी मुख्य रूप से स्मार्ट (Smart), एडवेंचर (Adventure) और एम्पावर्ड (Empowered) ट्रिम्स में उपलब्ध है। यह 30 kWh और 40 kWh बैटरी ऑप्शन्स के साथ कुल 6 वेरिएंट्स में आती है।
- 30 kWh बैटरी वेरिएंट्स: एंट्री-लेवल स्मार्ट और स्मार्ट+ (Smart+) वेरिएंट्स की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
- 40 kWh बैटरी वेरिएंट्स: बड़े 40 kWh बैटरी पैक वाले सभी वेरिएंट्स- स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ एस (Empowered+ S) की कीमतों में 20,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
टाटा पंच ईवी में कौन-कौन से बैटरी और पावर विकल्प मिलते हैं?
टाटा पंच ईवी दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है, जिनका प्रदर्शन इस तरह है:
- 30 kWh बैटरी पैक: यह वेरिएंट 87 bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 355 किमी की रेंज देता है।
- 40 kWh बैटरी पैक: यह बड़ा वेरिएंट 127 bhp की पावर और समान 154 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। दावा की गई टेस्टिंग साइकिल के अनुसार इसकी रेंज 468 किमी है। हालांकि, रियल-वर्ल्ड C75 ड्राइविंग कंडीशन में यह लगभग 355 किमी की रेंज देती है।