टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
आखिरकार टाटा नेक्सन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस कार का भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है। पेट्रोल इंजन वाले वैरिएंट की कीमत क्रमश: 5.85 लाख रुपए, 6.49 लाख रुपए, 7.29 लाख रुपए और 8.44 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट की कीमत 6.85 लाख रुपए, 7.39 लाख रुपए, 8.14 लाख रुपए और 9.44 लाख रुपए रखी है।
पढ़ें: नए रंग-रूप में लॉन्च हुई रेनो डस्टर Sandstorm एडिशन, कीमत 10.90 लाख से शुरू
यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से रहेगा।
ऐसा है कार का इंजन
Tata Nexon
इंजन की बात करें तो कार में 1.2 लीटर, तीन सिलिंडर लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.5 लीटर चार सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 110 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, तो वहीं डीजजल इंजन 110 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
कार के फीचर्स
Tata Nexon
इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड और मैसेज पढ़ने व रिप्लाई करने जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में फॉगलैंप, डुअल टोन पेंट स्कीम, तीन-टोन इंटीरियर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और 16-इंच के बड़े एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट व स्टॉप बटन दिया गया है। इसके अलावा रिमोट एक्सेस के लिए wearable key दी गई है। इस सेग्मेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है।
यह पांच कलर Moroccan ब्लू, Vermont रेड, Seattle सिल्वर, Glasglow ग्रे और Calgary व्हाइट में उपलब्ध होगी। टाटा नेक्सन के लुक की बात करें तो यह एक टिपिकल बॉक्सी एसयूवी है। कार की लंबाई 4000एमएम लंबाई है और इसमें 351 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस जैसे फीचर्स हैं।