फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हुई Tata Nexon की बुकिंग, 21 सितंबर को हो सकती है लॉन्च

Wed, 20 Sep 2017 03:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
tata nexon
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने अपनी सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार Nexon की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। कंपनी ने इससे पहले ही घोषणा की थी कि 11 सितंबर से इस कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी। टाटा मोटर्स कार को लेकर उत्सुकता पैदा करने के लिए रोड शो भी कर रहा है।  कार को 11 हजार रुपए का अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। माना जा रहा है कंपनी टाटा नेक्सन को 21 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन


पढ़ें : ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार, लुक के साथ माइलेज भी शानदार

यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा।  कंपनी ने इस कार को Tata Zest और Bolt के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया है। हालांकि इसमें नया डिजाइन और कई नए फीचर्स जोड़े हैं जो पहले इस सेग्मेंट में नहीं दिए गए थे।
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Tata Nexon
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। जो 108 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा, वहीं माना जा रहा है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वैरिएंट भी उतारा जा सकता है। 

टाटा नेक्सन के लुक की बात करें तो यह एक टिपिकल बॉक्सी एसयूवी है। कार की लंबाई 4000एमएम लंबाई है और इसमें 351 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। टाटा ने नेक्सन के इंटीरियर को बेहतर बनाया है। कार का इंटीरियर आपको लग्जरी फीलिंग देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें