नए वेरिएंट की कीमतें क्या हैं?
टाटा मोटर्स ने Pure+ PS वेरिएंट को पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्पों में पेश किया है। जिसकी रेंज 9.59 लाख रुपये से शुरू होकी 11.19 लाख रुपये तक जाती है।
इंजन और पावर के कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
नेक्सन का यह नया वेरिएंट ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए कई इंजन विकल्पों के साथ आता है:
-
1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल: यह 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 या 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
-
ट्विन-सिलेंडर iCNG: यह इंजन 99 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
-
1.5-लीटर डीजल: यह 113 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों विकल्प मिलते हैं। टाटा का दावा है कि इसका डीजल वर्जन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट है।
Tata Nexon Panoramic Sunroof
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स और तकनीक के मामले में यह वेरिएंट कैसा है?
Pure+ PS वेरिएंट में ग्राहकों को कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं:
-
पैनोरमिक सनरूफ: वॉयस-असिस्टेड (आवाज से चलने वाला) पैनोरमिक सनरूफ।
-
इंफोटेनमेंट: 26.03 सेमी का हरमन (Harman) टचस्क्रीन, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
-
साउंड और कंफर्ट: 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs।
-
स्मार्ट फीचर्स: ऑटो एलईडी हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स (आगे और पीछे) और पार्किंग गाइडलाइंस के साथ एचडी रियर-व्यू कैमरा।
-
डिजाइन: एलईडी टेल लैंप्स और आकर्षक लाइटिंग सेटअप।
टाटा नेक्सन का यह नया वेरिएंट उन खरीदारों के लिए एक शानदार विकल्प है जो कम कीमत में लग्जरी फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ चाहते हैं। 10 लाख परिवारों का भरोसा जीतने के बाद टाटा ने इस नए लॉन्च के जरिए अपनी बाजार पकड़ को और मजबूत कर लिया है।