फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों बढ़ेंगे टाटा मोटर्स के वाहनों के दाम, 25,000 रुपये तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

Tue, 13 Dec 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों की कीमतें 25,000 रुपये तक बढ़ाएगी। कंपनी लागत मूल्य में वृद्घि की पूर्ति के लिए ऐसा करेगी। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि कंपनी अपने यात्री वाहनों के मूल्य में 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी करेगी। किस वाहन की कीमत कितनी बढ़ेगी, यह मॉडल पर निर्भर करेगा। मूल्य वृद्घि 1 जनवरी से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारीक ने कहा कि  स्टील, एल्यूमीनियम, कॉपर और रबर जैसे कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने हमारे ऊपर बहुत ज्यादा दबाव डाला और परिणामस्वरूप हम अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की कारों के लिए अच्छी मांग आ रही है और हाल ही में लांच हुई टियागो के कारण कंपनी ने माह दर माह आधार पर विकास दर्ज किया है। रविवार को रेनॉ इंडिया ने भी अगले माह से अपने वाहनों की कीमतें 3 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी अगले माह से अपने वाहनों के दाम 3 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें