टाटा मोटर्स करेगी इवेको कंपनी का अधिग्रहण
- फोटो : ivecogroup.com / X @TataMotors
इटली की सरकार ने टाटा मोटर्स लिमिटेड को ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी इवेको ग्रुप एन वी को खरीदने के प्रस्ताव को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। यह सौदा 3.8 बिलियन यूरो (लगभग 4.36 बिलियन डॉलर) में होगा। यह जानकारी रॉयटर्स को मिले एक संसदीय दस्तावेज से सामने आई है।
टाटा मोटर्स के जरिए इटली की कंपनी इवेको ग्रुप को खरीदने का फैसला 31 अक्तूबर को लिया गया था, जो इस सौदे को आगे बढ़ाने में एक अहम कदम है। यह भारतीय वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी सीमा पार सौदों में से एक हो सकती है। सौदे के तहत, कंपनी इवेको का कमर्शियल वाहन बिजनेस खरीदेगी, जबकि इवेको का डिफेंस बिजनेस अलग से राज्य-समर्थित ग्रुप लियोनार्डो एस पी ए को बेचा जाएगा।
इवेको का मुख्यालय ट्यूरिन (इटली) में है और इसे एग्नेली परिवार की निवेश कंपनी एक्जोर नियंत्रित करती है, जिसके पास 27.1% हिस्सेदारी और 43.1% मतदान अधिकार हैं। एग्जोर ने अपनी हिस्सेदारी टाटा को स्थानांतरित करने पर सहमति जताई है। दोनों कंपनियों का कहना है कि यह सौदा उनके 'उत्पाद पोर्टफोलियो और क्षमताओं को बेहतरीन तरीके से जोड़ देगी' और औद्योगिक और भौगोलिक ओवरलैप बहुत कम होगा।
सौदा पूरा होने के बाद, नई कंपनी की सालाना बिक्री 5.4 लाख यूनिट से ज्यादा होगी। जिससे लगभग 22 बिलियन यूरो की कमाई होने का अनुमान है। इससे कमर्शियल वाहन बाजार में एक मजबूत वैश्विक खिलाड़ी तैयार होगा। इस अधिग्रहण से टाटा मोटर्स ने यूरोप के ट्रक और बस क्षेत्र में प्रवेश कर लेगा, जहां इवेको अपनी लगभग तीन चौथाई कमाई करता है। इवेको के पास दुनिया भर में 36,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 14,000 इटली में हैं। यूरोप के बड़े ट्रक निर्माताओं जैसे वोल्वो, डाइम्लर और ट्रैटॉन में इवेको सबसे छोटा खिलाड़ी है।