भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) को भारत में सरफेस लॉजिस्टिक्स के अग्रणी VRL Logistics Limited (वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड) से 1300 वाणिज्यिक वाहनों का ठेका (ऑर्डर) मिला है। इससे देश में वीआरएल के लॉजिस्टिक्स वाले वाणिज्यिक वाहनों के बेड़े का पोर्टफोलियो बढ़ेगा। इस ठेके में टाटा मोटर्स के मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन और इंटरमीडियेट तथा हल्के वाणिज्यिक वाहनों की रेंज शामिल है, जो भारत में कंपनी के लॉजिस्टिक्स परिचालन के लिए उपयुक्त है। इन वाहनों का चयन ड्राइविंग की उन्नत योग्यता, ईंधन बचाने की उच्च क्षमता और स्वामित्व के कम कुल खर्च के आधार पर हुआ है, जिससे वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड अपने बेड़े की क्षमता बढ़ा सकेगी।
Tata Motors Trucks
- फोटो : Tata Motors
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए, टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय इकाई में बिक्री एवं विपणन के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौल ने कहा, "हम वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से 1300 वाहनों का सम्मानजनक ऑर्डर मिलने पर बहुत खुश हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे वाहन उनके परिचालन में बड़ा महत्व लेकर आएंगे। टाटा मोटर्स में हम स्वामित्व की सबसे कम कुल लागत की पेशकश करने के लिए अपने वाहनों को बनाने का प्रयास करते हैं और हमारा सबसे व्यापक सर्विस नेटवर्क देश के सभी कोनों में उद्योग का सर्वश्रेष्ठ सर्विस सपोर्ट सुनिश्चित करेगा। हमें वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के साथ एक फायदेमंद भागीदारी की आशा है और हम उनके सुगम परिचालन के लिये सर्वश्रेष्ठ सहयोग की पेशकश करेंगे।"
Tata Motors Truck
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन 'पावर ऑफ 6' फिलोसॉफी पर डिजाइन और इंजीनियर किए जाते हैं, जिससे श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ड्राइविंग की योग्यता, परिचालन की कुल लागत, आराम और सुविधा तथा कनेक्टिविटी मिलती है। इस रेंज में फ्लीट एज का स्टैंडर्ड फिटमेंट आता है, जो फ्लीट के बेहतरीन प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स का अगली पीढ़ी वाला डिजिटल सॉल्यूशन है। इससे अपटाइम और भी बढ़ता है और स्वामित्व का कुल खर्च कम होता है। टाटा मोटर्स अपनी प्रमुख पहल संपूर्ण सेवा' की पेशकश भी करती है, जो सर्विस की पेशकशों का एक समूह है और जिसमें रिपेयर टाइम एश्योरेन्स, ब्रेकडाउन असिस्टेन्स, बीमा और एक्सीडेंटल रिपेयर टाइम, ज्यादा वारंटी, और वाहन के रखरखाव और मरम्मत के लिए अन्य ऐड-ऑन सर्विस शामिल हैं।