फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMCV: टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के आंकड़े बाजार की लिस्टिंग में, एन चंद्रशेखरन बोले- यह एक निर्णायक क्षण

Wed, 12 Nov 2025 05:24 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TMCV: टाटा सन्स के चेयरमैन ने टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स की लिस्टिंग के आंकड़े जारी किए। कहा यह कदम टाटा मोटर्स को वैश्विक कमर्शियल व्हीकल बाजार में नई पहचान देगा।

 

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ivecogroup.com / X @TataMotors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (टीएमसीवी) की लिस्टिंग को कंपनी और भारतीय ऑटो उद्योग दोनों के लिए एक निर्णायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कारोबारी कदम नहीं, बल्कि एक नई दिशा की शुरुआत है।

टीएमसीवी की लिस्टिंग के आंकड़े

  • एनएसई ओपनिंग प्राइस: 335 रुपये (28.48% ऊपर)
  • बीएसई ओपनिंग प्राइस: 330.25 रुपये (26.09% ऊपर)
  • मार्केट वैल्यूएशन: 1,22,345 करोड़ रुपये
  • डिमर्जर प्रभावी: एक अक्तूबर 2025 से

यह लिस्टिंग टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद हुई है, जिसमें कंपनी को दो स्वतंत्र लिस्टेड इकाइयों में बांटा गया है। कमर्शियल व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स।

ये भी पढ़े: EV: दिल्ली में ईवी मालिकों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगी 42 करोड़ रुपये की सब्सिडी, जानें डिटेल्स

आइकॉनिक कंपनी में बदलाव आसान नहीं

चंद्रशेखरन ने स्वीकार किया कि टाटा मोटर्स जैसी पुरानी और प्रतीकात्मक कंपनी में बदलाव करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों से भावनाएं जुड़ी होती हैं। लोग मानते हैं कि जो मजबूत है उसे नहीं छूना चाहिए, लेकिन दिशा बदलना जरूरी है। डिमर्जर का विचार 2017-18 में आया था, लेकिन कोविड महामारी ने प्रक्रिया को रोक दिया। बाद में इसे दोबारा शुरू किया गया।

दोनों कंपनियों को फिट बनाना था लक्ष्य

चंद्रशेखरन ने बताया कि पहले कमर्शियल व्हीकल्स से आने वाला कैश फ्लो पैसेंजर व्हीकल्स में चला जाता था। अब दोनों के पास अपनी स्वतंत्र रणनीति और निवेश योजना है। उन्होंने कहा कि हमें दोनों कंपनियों को फिट बनाना था और अब वे कर्जमुक्त हैं। साहसिक कदम उठाने को तैयार हैं।

ये भी पढ़े: 2026 Porsche 911 Turbo S: भारत में लॉन्च हुई नई पोर्शे 911 टर्बो एस, अब तक की सबसे ताकतवर 911, कीमत है करोड़ों में

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। कंपनी अब पारंपरिक ट्रकों से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और नई ऊर्जा बसों पर काम कर रही है। जुलाई में टाटा मोटर्स ने घोषण की थी कि वह इटालियन कमर्शियल व्हीकल मेकर इवको ग्रुप (डिफेंस बिजनेस को छोड़कर) को करीब 38, 240 में खरीदेगी। यह कदम कंपनी को ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल मार्केट में मजबूत स्थिति देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें