शाओमी के सीईओ लेई जून ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने तीन टेस्ला वाई एसयूवी खरीदी और उनमें से एक को पूरी तरह से टुकड़ों में खोल दिया। इसका मकसद था कि टेस्ला की इलेक्ट्रिक वाहन तकनीकी की गहराई से जांच करना। शाओमी अपनी पहली ईवी एसयू 7 सेडान को और बेहतर बनाना चाहती थी।
लेई जून ने इंटरव्यू में बताया कि हमने तीन टेस्ला मॉडल वाई खरीदी। एक ड्राइविंग के लिए, एक प्रदर्शन के लिए और एक को पूरी तरह खोलकर समझने के लिए। कहा हम समझना चाहते थे कि टेस्ला ने इसे इतना परफेक्ट कैसे बनाया। यह रणनीति कोई नई नहीं है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी कई बार प्रतिद्वंदियों की कारों को अलग कर उनका अध्ययन कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फोर्ड एफ-50 को खोलकर टेस्ला की साइबरट्रक डिजाइन में सुधार किया था।
ये भी पढ़े- 2026 Porsche 911 Turbo S: भारत में लॉन्च हुई नई पोर्शे 911 टर्बो एस, अब तक की सबसे ताकतवर 911, कीमत है करोड़ों में
लेई जून ने बताया कि इस प्रक्रिया से शाओमी ने कई अहम तकनीकी सीखी हैं। जैसे कि इंटीग्रेटेड डाई-कास्टिंग तकनीकी और व्हीकल असेंबली प्रक्रिया। लेई ने माना कि टेस्ला की तकनीक बेहद उन्नतशील है और हमे अपनी प्रक्रियाओं में अभी और करने की जरुरत है।
एसयू 7: शाओमी की पहली ईवी सेडान
शाओमी की एसयू 7 सेडान को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह टेस्ला मॉडल 3 और पोर्शे टायकन जैसी कारों में सीधा मुकाबला करती है। कंपनी का दावा है कि परफॉर्मेस और रेंज के मामले में एसयू 7, मॉडल 3 से बेहतर है। इसकी कीमत 215,900 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) से शुरू है। इन्होंने शाओमी की 50 हजार से अधिक डिलीवरी पहले ही कर ली थी ओर इनका दस वर्षों में दुनिया की टॉप - 5 कार कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य है। इसके लिए शाओमी ने 10 अरब डॉलर का निवेश घोषित किया है।
ये भी पढ़े-Yamaha: यामाहा XSR 155 मोटरसाइकिल लॉन्च, रेट्रो लुक में छिपा R15 V4 का दम, जानें कीमत और फीचर्स
टेस्ला से सीखकर टेस्ला को चुनौती
लेई जून ने टेस्ला की तारीफ करते हुए कहा कि टेस्ला से बहुत कुछ सीखा जा सकता हे। हम एसयू 7 को टेस्ला से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन टेस्ला अभी भी ईवी इंडस्ट्री की लीडर है। शाओमी अब अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है, जो 2026 तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी का दावा है कि वह एसयूवी टेस्ला मॉडल वाई को सीधा टक्कर देगी।