फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Car Sales: लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड, जानें टॉप-10 कंपनियों का क्या है हाल

Thu, 06 Apr 2023 02:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्च 2023 का महीना इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के लिए काफी अच्छा रहा। मार्च 2022 के मुकाबले इस साल कार कंपनियों ने शानदार बिक्री की। टॉप-10 कंपनियों में कौन-कौन शामिल हुआ। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : tata motors

मार्च 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा।

विज्ञापन

मार्च में बिक्री

2 of 8
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में देशभर में कुल 8566 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 130.39 फीसदी की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

टॉप पर टाटा

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च महीने में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स टॉप पर रही। कंपनी ने मार्च 2023 के दौरान कुल 7137 वाहनों की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 107.23 फीसदी की बढ़ोतरी थी। वहीं मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी यह 89.01 फीसदी की बढ़ोतरी थी। फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 3776 और मार्च 2022 के दौरान 3444 वाहनों की बिक्री की थी।

दूसरे पायदान पर एमजी

4 of 8
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : mg india
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। मार्च महीने में कंपनी ने कुल 494 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 345 यूनिट्स का था। मार्च 2022 के दौरान एमजी ने सिर्फ 95 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेससि पर यह 420 फीसदी और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 43.19 फीसदी की बढ़ोतरी थी।
विज्ञापन

चला बीवाईडी का जादू

5 of 8
For Reference Only - फोटो : BYD India
बीवाईडी की ओर से भी भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही और मार्च 2023 में बीवाईडी ने कुल 281 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बीवाईडी ने 1451.11 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। जबकि मंथ ऑन मंथ बेसिस पर यह 23.25 फीसदी की बढ़ोतरी रही। फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 345 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा

6 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर सिर्फ एक्सयूवी400 की बिक्री की जाती है। मार्च महीने में इसकी 237 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि फरवरी में सिर्फ सात यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 1216.67 और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 3285.71 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन

नंबर चार और पांच पर रहीं ये कंपनियां

7 of 8
BMW iX Electric Car - फोटो : BMW
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में नंबर चार पर पीसीए ऑटोमोबाइल रही। मार्च 2023 में कंपनी ने कुल 202 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं इस लिस्ट में नंबर पांच पायदान पर बीएमडब्ल्यू रही। कंपनी ने इस दौरान 51 कारों की बिक्री की, जबकि इससे पहले फरवरी में सिर्फ 54 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च 2022 के दौरान बीएमडब्ल्यू ने सिर्फ नौ यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन

अन्य कंपनियों का क्या हाल

8 of 8
किया ईवी6 - फोटो : Kia India
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से मार्च 2023 में 46, वोल्वो इंडिया की ओर से 46, किआ मोटर्स की ओर से 20, मर्सिडीज की ओर से 29 और अन्य कार कंपनियों की ओर से 23 कारों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें