टाटा मोटर्स की ओर से एक नहीं बल्कि तीन एसयूवी के डार्क रेड एडिशन को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इन्हें कब तक लॉन्च किया जा सकता है और क्या खूबियां होंगी। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही तीन-तीन एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इन्हें कब तक लॉन्च किया जा सकता है और किन खूबियों के साथ इन्हें लॉन्च किया जाएगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
आएगा डार्क रेड एडिशन
2 of 6
Tata Safari Dark Edition
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से हाल में ही सफारी और हैरियर के नए वर्जन के लिए बुकिंग शुरू की गई है। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी तीन एसयूवी के डार्क रेड एडिशन को लॉन्च कर सकती है। इन तीन एसयूवी में नेक्सन, हैरियर और सफारी एसयूवी होंगी।
विज्ञापन
कंपनी ने जारी किया टीजर
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया है। इस टीजर में तीन एसयूवी को दिखाया गया है। जिन्हें डार्क रेड एडिशन की थीम में रखा गया है। इस टीजर के आखिर में कमिंग सून भी लिखा दिख रहा है। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही तीनों एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
क्या होंगी खूबियां
4 of 6
Tata Safari Dark Edition
- फोटो : Tata Motors
जानकारी के मुताबिक तीनों ही एसयूवी में डार्क रेड एडिशन को पेश किया जाएगा। ऐसे में इनमें कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इन एसयूवी में खास डार्क थीम में काला और लाल रंग दिया जा सकता है।
विज्ञापन
लगातार मिल रही चुनौती
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा को अन्य कंपनियों की ओर से लगातार चुनौती मिल रही है। मारुति से लेकर महिंद्रा तक सभी अपने वाहनों को लगातार अपडेट कर रही हैं और उनमें नए-नए फीचर्स को ऑफर कर रही हैं। ऐसे में टाटा की बिक्री पर असर हो सकता है। वहीं टाटा की कोशिश नए फीचर्स और नए एडिशन को ऑफर करके अपनी बिक्री बढ़ाने की है।
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि पहले सफारी और हैरियर को नए इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा और उसके कुछ समय बाद तीनों एसयूवी के डार्क रेड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।