फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लांच, कीमत आपके बजट में

Fri, 21 Sep 2018 10:15 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
swift car
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लांच कर दिया है। इसी के साथ इस कार के मार्केट में 12 वेरियंट उपलब्ध हो गये हैं, जिसमें 6 पेट्रोल और 6 डीजल हैं, इनमें VXI, VDI, ZXI और ZDI वेरियंट में न्यू ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स  कि सुविधा भी दी गई है। इस नई कार को कंपनी ने बाहर और अन्दर दोनो ही तरीके से नया लुक देने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


एक्सटीरियर में दिये फीचर्स
बॉडी कलर के ORVMs
डोर हैंडल
ब्लैक फिनिश  व्हील कवर 

इंटीरियर में दिये गए फीचर्स
डिन म्यूजिक सिस्टम
डुअल फ्रंट स्पीकर
ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर पावर विंडो
सेंट्रल लॉकिंग
रिवर्स पार्किंग सेंसर

ये सभी एडिशनल एक्सेसरीज और पेंट का काम कंपनी के डीलरशीप से ही कराया जाएगा। मारुति ने  स्विफ्ट के तीसरे संस्करण को इसी साल 2018 के आॅटो में पेश किया था और इसके साथी  डिजायर को पिछले साल लांच किया गया। दोनो ही कारों ने मार्केट में जम के धूम मचा रखी है इस कारों की इतनी मांग है कि अलग अलग हिस्सो में कारों पर महिनों का वेटिंग चलता है।

इस कार में ढ़ेर सारे फीचर्स और डिजाइन के बावजूद भी इसकी कीमत एक साधारण हैचबैक की तरह ही  4.99 लाख रुपए रखी गई है यह तो बात हुई बेस मॉडल की, टॉप मॉडल की  बात करें तो कंपनी ने उसकी कीमत 8.29 लाख रुपए रखी है। गौरतलब हो, हो, हैचबैक कारों में यह अब तक की सबसे सफल कार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें