ह्युंडे ने भारत में अपनी मिड-साइज सेडान कार वरना का स्पेशल एडिशन बाजार में उतारा है। इसे वरना की सालगिरह के लिए खासतौर पर पेश किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्पेशल एडिशन वरना की केवल एक हजार कारें बनाई गई हैं। यानी देशभर में केवल हजार कारें ही बेची जाएंगी।
बाजार में ह्युंडे वरना का मुख्य मुकाबला होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज से है। होंडा सिटी की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 8.77 लाख से 13.93 लाख रुपये है। वहीं सियाज की एक्सशोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये से 10.97 लाख रुपये है। खबर में उल्लेखित सभी कीमतें दिल्ली में एक्सशोरूम मूल्य है।