फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Swift बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट में किन कारों की हुई एंट्री

Sun, 22 Mar 2020 07:09 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Social
मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली नंबर वन कार बन गई है। स्विफ्ट ने मारुति ऑल्टो कार को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि इस साल फरवरी में टॉप व्हीकल्स की लिस्ट में स्विफ्ट सबसे ऊपर है। फरवरी में 18,696 स्विफ्ट कारें बिकीं, वहीं जनवरी में 19,981 स्विफ्ट कारों की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 18,224 यूनिट्स का था और दूसरे नंबर पर थी। स्विफ्ट ने यहां पहुंचने के लिए दो पायदान की छलांग लगाई है। आपको बताते हैं उन गाड़ियों के बारे में जो टॉप- 10 में शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki

वैगन आर दूसरे नंबर पर

इस सूची में वैगन आर दूसरे नंबर पर है। फरवरी में 18,235 वैगन आर की बिक्री हुई है। वैगन आर ने इस रेस में ऑल्टो कार को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फरवरी में 15,661 यूनिट्स की बिक्री के साथ वैगन आर पांचवें नंबर पर थी। पिछले साल इस लिस्ट में बलेनो 16,585 गाड़ियों की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर थी। वहीं 2019 में 17,944 कारें बिकीं थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Social

ऑल्टो कार अब तीसरे नंबर पर

दूसरे नंबर पर रहने वाली ऑल्टो कार अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस साल फरवरी में 17,921 ऑल्टो की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल यह कार सबसे ऊपर थी। पिछले साल फरवरी में 24,751 ऑल्टो कारें बिकीं थीं। 

4 of 6
Kia Seltos - फोटो : PTI

Kia Seltos पांचवे नंबर पर

किआ मोटर्स की सेल्टॉस फरवरी 2020 की टॉप व्हीकल्स की सूची में पांचवे नंबर पर थी। जबकि मारुति अर्टिगा छठे नंबर पर थी। इस साल फरवरी में 14,024 सेल्टॉस बिकीं, तो वहीं 11,782 अर्टिगा की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल अर्टिगा टॉप- 10 कारों में भी शामिल नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai

Maruti Eeco सातवें नंबर पर

इस साल मल्टीपर्पज व्हीकल मारुति ईको सातवें नंबर पर रही। वहीं ह्यूंदै ग्रैंड i10 आठवें नंबर पर रही। फरवरी में 11,227 ईको की बिक्री हुई। जबकि ह्यूंदै ग्रैंड i10 की 10,404 यूनिट्स की बिक्री हुई।     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala copy right

टॉप 10 में शामिल हुईं वेन्यू और S-Presso

ह्यूंदै वेन्यू और मारुति सुजुकी की मिनी SUV S-Presso ने भी इस बार टॉप-10 में जगह बनाई है। इस साल फरवरी में 10,321 वेन्यू की बिक्री हुई। जबकि 9,578 यूनिट्स मारुति S-Presso की बिकीं। इस तरह दोनों कारें क्रमश: नौवे और दसवें नंबर पर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें