इंजन
बता दें कि जापान में इस मोटरसाइकिल को भारत में बिकने वाली Gixxer 250 और Gixxer SF 250 के साथ बेचा जाएगा। Suzuki GSX-R125 में 124.4 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 10,000 आरपीएम पर 14.8 एचपी की पावर और 8,000 आरपीएम पर 11.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
फीचर्स
Suzuki GSX-R125 इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का कर्ब वेट 134 किलो है। वहीं बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस इग्निशन, फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं इस बाइक में लुक सुपरस्पोर्ट, स्लीक एलईडी हैडलैंप और टेल सेक्शन दिया गया है।
Gixxer 250 और Gixxer SF 250
वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए 155 सीसी Gixxer रेंज को अपडेट कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही बीएस6 Gixxer 250 और Gixxer एसएफ 250 बाइक को बाजार में उतारेगी। हालांकि इन बाइक्स में बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। क्योंकि यह दोनों पिछले साल ही लॉन्च की गई हैं। सुजुकी Gixxer 250 रेंज को बीएस6 249 सीसी ऑयल कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा।
कंपनी की इन बाइक्स को किया अपडेट
बता दें कि Suzuki ने Gixxer, Gixxer SF और Gixxer SF MotoGP edition मोटरसाइकिल को BS6 मॉडल में अपडेट कर दिया है। BS6 इंजन वाली Suzuki Gixxer की कीमत 1,11,871 रुपये है। कंपनी ने Gixxer SF बाइक की कीमत 1,21,871 रुपये रखी है। जबकि Gixxer SF MotoGP edition की कीमत 1,22,900 रुपये तय की गई है। तीनों मोटरसाइकिल की कीमतें एक्स-शोरूम हैं।