सुजुकी ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, Gixxer SF 250 को लॉन्च कर दिया है। फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली ये बाइक 85 प्रतिशत तक इथेनॉल के उपयोग से चल सकती है। इसके लिए जापानी निर्माता ने मॉडिफायर इंजेक्टर, फ्यूल फ़िल्टर और फ्यूल पंप को अपग्रेड किया है। ये नए अपग्रेड भविष्य में अन्य सुजुकी मोटरसाइकिलों पर भी देखे जाने की संभावना है।
दो रंगों में बेची जाएगी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
इंजन और पावर
Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल 9300rpm पर लगभग 27bhp की पावर और 7300rpm पर 23Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। गियरबॉक्स में कोई बदलाव किए गए हैं या नहीं, इस बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है। सुजुकी इस बाइक को दो रंगों में उपलब्ध कराएगी जिनमें मैट ब्लैक और मैट रेड शामिल हैं। कंपनी नई फ्लेक्स फ्यूल बाइक की बुकिंग जल्द ही शुरू कर सकती है।
इस मोटरसाइकिल में सुजुकी के ऑयल कूलिंग सिस्टम (एसओसीएस) और इको परफॉरमेंस (एसईपी) तकनीक का लाभ मिलता है, जो कम ईंधन की खपत और रखरखाव में आसानी सुनिश्चित करता है। यह बाइक स्प्लिट-सीट डिज़ाइन, डुअल-चैनल ABS, साइड-स्टैंड इंटरलॉक स्विच और सुजुकी के ईज़ी स्टार्ट सिस्टम से लैस है। मोटरसाइकिल में एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो ब्लूटूथ-सक्षम है और सुजुकी राइड कनेक्ट एप्लिकेशन को सपोर्ट करता है।
Suzuki E Access
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में सुजुकी की अन्य पेशकश
सुजुकी मोटरसाइकिल भारत में अपनी लोकप्रिय एक्सेस (Access) स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन, e Access का भी खुलासा किया है। ऑटो एक्सपो में e Access को पेट्रोल वर्जन के साथ पेश किया गया था। e Access की बीत करें तो इसमें 3.07 kWh की फिक्स्ड लीथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का उपयोग किया गया है जिसे घर पर या पोर्टेबल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसे फास्ट चार्जर से 2 घंटे 12 मिनट और नॉर्मल चार्जर से 6 घंटे 42 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
सुजुकी ने इस इवेंट में Access 125 स्कूटर भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे नए डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया। यह स्कूटर 125cc इंजन से लैस है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।