फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki vs Yamaha: भरोसेमंद बैटरी या दमदार रेंज? इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले जान लें इन दोनों में ये फर्क

Mon, 22 Jun 2026 07:00 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Scooter Comparison: क्या आप भी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना हैं, तो बाजार में इस समय Suzuki e-Access और Yamaha EC-06 चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइए जानते हैं दोनो में कौन ज्यादा पैसा वसूल है?
 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EV Comparison: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब ग्राहकों के सामने पहले से ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दो दिग्गज कंपनियों सुजुकी और यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आपके लिए दिलचस्प विकल्प बन सकते हैं।
विज्ञापन

एक तरफ सुजुकी ई-एक्सेस  है, जो अपनी भरोसेमंद क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ पर जोर देता है। वहीं, दूसरी तरफ यमाहा EC-06 है, जो ज्यादा रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और कई एडवांस फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करता है। ऐसे में सवाल यही है कि दोनों में से कौन सा स्कूटर आपकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर साबित हो सकता है? 

विज्ञापन


किसका डिजाइन है ज्यादा आकर्षक?
  • सुजुकी ई-एक्सेस का डिजाइन पारंपरिक स्कूटर स्टाइल पर आधारित है। इसका लुक फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्कूटर में 160 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि सीट हाइट 765 मिमी रखी गई है, जिससे रोजाना इस्तेमाल में आराम मिलता है।
  • दूसरी ओर यमाहा EC-06 ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आता है। इसमें 14 इंच के बड़े व्हील्स और एलईडी लाइटिंग दी गई है, जो इसे प्रीमियम फील देती है। हालांकि इसका वजन 132 किलोग्राम है, फिर भी इसकी हैंडलिंग संतुलित बताई जा रही है। अगर आपको सिंपल और फैमिली फ्रेंडली डिजाइन पसंद है तो सुजुकी बेहतर लग सकता है, जबकि स्पोर्टी और युवा लुक चाहने वालों को यमाहा ज्यादा पसंद आ सकता है।



फीचर्स में कौन आगे?
आज के समय में ग्राहक सिर्फ रेंज नहीं बल्कि स्मार्ट फीचर्स भी चाहते हैं।
  • सुजुकी ई-एक्सेस में कलर TFT LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस स्टार्ट और Eco व Ride जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
  • वहीं यमाहा EC-06 फीचर्स के मामले में एक कदम आगे दिखाई देता है। इसमें Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा Y-कनेक्टर आर एप सपोर्ट, कलर LCD स्क्रीन, 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, रिवर्स मोड और डुअल 200 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ CBS सिस्टम भी दिया गया है। यानी अगर फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी आपकी प्राथमिकता है, तो Yamaha EC-06 ज्यादा मजबूत दावेदार नजर आता है।



बैटरी और मोटर में कितना अंतर?
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सबसे ज्यादा ध्यान बैटरी और मोटर पर दिया जाता है।
  • सुजुकी ई-एक्सेस में 3 kWh की LFP बैटरी दी गई है। इसके साथ 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 15 Nm का टॉर्क पैदा करती है।
  • कंपनी इसकी 85 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज बताती है। सामान्य चार्जिंग में बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। LFP बैटरी तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी लाइफ और बेहतर टिकाऊपन मानी जाती है।
  • दूसरी तरफ यमाहा EC-06 में 4 kWh की NMC बैटरी मिलती है। इसके साथ 6.7 kW की ज्यादा शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो 26 Nm का टॉर्क पैदा करती है।



रेंज में कौन जीतता है?
  • रेंज के मामले में यमाहा EC-06 साफ तौर पर आगे दिखाई देता है। यमाहा की IDC रेंज 167 किलोमीटर बताई गई है, जो सुजुकी e-Access की 85 किलोमीटर रेंज से काफी ज्यादा है।
  • हालांकि यमाहा की बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे तक का समय लग सकता है। वहीं सुजुकी का चार्जिंग समय लगभग 6 घंटे है।
  • अगर आपका रोजाना सफर ज्यादा लंबा है और आप बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं, तो यमाहा EC-06 का रेंज एडवांटेज काफी काम आ सकता है।
विज्ञापन



किस खरीदना बेहतर?
  • यहां दोनों स्कूटर्स का सबसे बड़ा अंतर उनकी बैटरी तकनीक में है।
  • सुजुकी ई-एक्सेस की LFP बैटरी लंबी उम्र और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए जानी जाती है। जो ग्राहक कई साल तक बैटरी बदलने की चिंता नहीं करना चाहते, उनके लिए यह बड़ा फायदा हो सकता है।
  • वहीं यमाहा EC-06 की NMC बैटरी ज्यादा ऊर्जा घनत्व देती है, जिसकी वजह से रेंज और परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है। हालांकि सामान्य तौर पर इसकी लाइफ LFP बैटरी से थोड़ी कम मानी जाती है।



किसे खरीदना ज्यादा समझदारी होगी?
  • अगर आपकी प्राथमिकता भरोसेमंद क्वालिटी, मजबूत बैटरी लाइफ और रोजमर्रा का आरामदायक उपयोग है, तो सुजुकी e-Access एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
  • लेकिन अगर आप लंबी रेंज, ज्यादा पावर, बेहतर फीचर्स और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो यमाहा EC-06 ज्यादा आकर्षक पैकेज देता है। साथ ही इसकी कीमत भी थोड़ी कम बताई जा रही है, जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें