एसयूवी और एमपीवी दोनों की तरह की कारें फैमली के साथ घूमने-फिरने के पर्पस से बेहतर होती हैं। लेकिन कई लोग नई कार खरीदते समय इन दोनों के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं और फीचर्स की लालच में गलत कार उठा लाते हैं। बाद में वे पछतातें हैं कि उन्होंने गलत गाड़ी खरीद ली। आपके साथ भी ऐसा न हो इसलिए खरीदने से पहले दोनों के बीच का अंतर जानना बेहद जरूरी है।
दोनों कारें फैमिली के लिए बेस्ट
- फोटो : FREEPIK
चाहे लाॅन्ग ड्राइव हो या शहर मे ही कहीं घूमने-फिरने निकलना हो, एसयूवी और एमपीवी जैसी कारों में आपकी पूरी फैमली फिट हो सकती है। दोनों कारों में सामान्य गाड़ियों से बेहतर स्पेस और पाॅवर मिल जाता है। हालांकि, कई मामलों में ये कारें आपका बाइंग डिसीजन बदल सकती हैं। आइए जानते हैं दोनों तरह की कारों में क्या अंतर है...
एमपीवी में ज्यादा स्पेस
- फोटो : Mahindra
इन कामों में माहीर होती है MPV कारें
मल्टी पर्पस व्हीकल यानि एमपीवी के नाम से ही जाहिर है कि इस तरह की कार को कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है। ज्यादातर एमपीवी में 7 से 8 सीटर का आप्शन मिलता है। अगर आपकी फैमिली में 6-7 लोग हैं तो एमपीवी में आसानी से फिट हो सकते हैं।
एमपीवी कारें कीमत में किफायती
- फोटो : Toyota
इसके अलावा, एमपीवी में ड्रावर सीट के साथ-साथ सभी सीटें आरामदायक होती हैं, यानी सफर के दौरान सभी यात्रियों को पूरा कम्फर्ट मिलता है। हालांकि, एमपीवी में एक एसयूवी के जैसा रोड प्रेजेंस नहीं मिलता। कम ग्राउंड क्लियरेंस और 4x4 न होने के कारण एमपीवी को खराब सड़कों या ऑफरोड में आसानी से नहीं चलाया जा सकता। इसके अलावा, एमपीवी कारें कीमत के मामले में एसयूवी से सस्ती होती हैं।
एसयूवी में पाॅवरफुल इंजन
- फोटो : Mahindra
SUV कारों की ये है खासियत
SUV में ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होता है, जिससे यह खराब रास्तों और उबड़-खाबड़ इलाकों में आराम से चल सकती है। अधिकतर SUV में 4x4 ऑप्शन होता है, जो ऑफ-रोडिंग और पहाड़ी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन देता है। SUV के इंजन आमतौर पर ज्यादा पावरफुल होते हैं, जो पूरे सफर में बेहतरीन ड्राइव अनुभव देते हैं। एसयूवी का साइज बड़ा होता है इसलिए कई लोग इसे अपने स्टेटस सिंबल से भी जोड़कर देखते हैं।
एसयूवी में कम होता है स्पेस
- फोटो : Mercedes-Benz
हालांकि, एसयूवी में एमपीवी के मुकाबले कम स्पेस मिलता है। एसयूवी की तीसरी पंक्ति में पैसेंजर्स के लिए काफी कम जगह मिलती है जिनमें केवल बच्चे ही बैठ सकते हैं। एमपीवी की तुलना में एसयूवी काफी महंगी भी होती है।
आपके लिए क्या सही
- फोटो : Kia India
आपको क्या चुनना चाहिए?
अगर आपका परिवार बड़ा है और आपको आरामदायक और स्पेसियस गाड़ी चाहिए, तो MPV आपके लिए सही हो सकती है। लेकिन अगर आप फैमिली के साथ-साथ स्टाइलिश और एडवेंचर ट्रिप के लिए गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो SUV खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।