भारतीय सड़कों पर अब नैचुरली एस्पिरेटेड इंजनों की जगह टर्बो-चार्ज्ड इंजन राज कर रहे हैं। इसकी वजह कम सीसी में ज्यादा दम माना जा रहा है। टर्बो इंजन छोटे होने के बावजूद जबरदस्त टॉर्क और पावर पैदा करते हैं, जिससे शहर के ट्रैफिक में ओवरटेकिंग आसान होती है और हाइवे पर गाड़ी को लंबी रफ्तार मिलती है। साथ ही, सख्त उत्सर्जन नियमों (Emission Norms) के बीच ये इंजन बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं।
1. नेक्सन और पंच टर्बो
टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। दस लाख के कम के कीमत में आने वाली टाटा नेक्सन एक किफायती विकल्पों में से एक है। इसका 1.2L टर्बो इंजन 120 hp की पावर देता है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई पंच टर्बो उन लोगों के लिए है जो छोटी कार में बड़ी पावर चाहते हैं। इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन और सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ सेफ्टी की पूरी गारंटी है।
ये भी पढ़े: Comfort Cars: अब किफायती कारों में भी लग्जरी आराम, ये हैं रिक्लाइनिंग सीटों वाली भारत की बेस्ट बजट SUV और MPV
2. स्कोडा कायलाक
स्कोडा ने कायलाक के साथ बड़ा दांव खेला है। इस कार में वही दमदार 1.0L टर्बो इंजन है जो बड़ी गाड़ियों जैसे कुशाक और स्लाविया में मिलता है। इसका 178 Nm का टॉर्क इसे चलाने में बेहद रोमांचक बनाता है।
3. किया और ह्यूंदै
किया की गाड़ियां हमेशा से ही अपने लुक्स और फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। इसके सायरोस में तो लेवल 2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं सोनेट अपने रिफाइंड इंजन और बोस (Bose) साउंड सिस्टम के लिए युवाओं की पहली पसंद है। अगर बात ह्यूंदै वेन्यू की करें तो इसमें अपने 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ सेगमेंट में सबसे स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।
4. इंडो-जापानी की जुगलबंदी
मारुति और टोयोटा ने मिलकर बूस्टरजेट इंजन के साथ वापसी की है। अगर बात मारुति फ्रोंक्स की करे तो इसका कूपे जैसा डिजाइन और स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक इसे माइलेज और पावर का किंग बनाती है। वहीं, अगर आपको मारुति के भरोसे के साथ टोयोटा की बैजिंग चाहिए, तो टाइसर एक प्रीमियम विकल्प है।
ये भी पढ़े: Chennai-Bengaluru Expressway: नितिन गडकरी का एलान- चेन्नई से बंगलूरू सिर्फ दो घंटे में पहुंचेंगे
5. वैल्यू फॉर मनी: मैग्नाइट और किगर
अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है लेकिन आपको टर्बो का मजा चाहिए, तो निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट किगर सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती हैं। करीब आठ लाख से शुरू होने वाली ये कारें अपनी मस्कुलर डिजाइन और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती हैं।
खरीदने से पहले ध्यान दें
टर्बो इंजन वाली गाड़ियां चलाने में जितनी मजेदार होती हैं, उनके रखरखाव (Maintenance) पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। हमेशा अच्छी क्वालिटी का फ्यूल इस्तेमाल करें और इंजन शुरू करने या बंद करने से पहले 30 सेकंड का आइडल टाइम जरूर दें, इससे टर्बोचार्जर की लाइफ बढ़ जाती है।