बीवाईडी की ओर से जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। इलेक्ट्रिक सेडान में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
बीवाईडी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की ओर से इस कार की जानकारी को अपनी वेबसाइट पर साझा कर दिया गया है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेडान सील में कितनी क्षमता की बैटरी दी जाएगी और इसकी क्या रेंज होगी। साथ ही हम इसके फीचर्स की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
सामने आई जानकारी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : BYD India
बीवाईडी की ओर से इलेक्ट्रिक सेडान कार सील की जानकारी को वेबसाइट के जरिए सार्वजनिक कर दिया गया है। कंपनी ने इस सेडान कार को इससे पहले ऑटो एक्सपो 2023 में भी शोकेस किया था। लेकिन तब कंपनी की ओर से कार की जानकारी को साझा नहीं किया गया था।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार की मोटर काफी ताकतवर होगी। इसके जरिए कार को सिर्फ 3.8 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार तक ले जाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से 83.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर इसका मूज टेस्ट भी किया गया है। कंपनी ने इसमें 82 किलोवॉट की बैटरी दी है। जिससे कार को सिंगल चार्ज में करीब 700 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी बैटरी को कंपनी ने कार की बॉडी में ही फिट किया है। कंपनी इसे सेल टू बॉडी तकनीक कहती है। सैंडविच स्ट्रक्चर के तौर पर डेवलप की गई सील की बॉडी में ही बैटरी को फिट करने से इसकी हैंडलिंग, परफॉर्मेंस, सेफ्टी और स्टेबिलिटी में काफी सुधार हुआ है। कार के फ्रेम में सबसे नीचे ट्रे होगी जिसके ऊपर बाइंडर, सेल, बाइंडर और सबसे ऊपर इंटीग्रेटिड बैटरी का अपर कवर होगा।
कार की बैटरी और मोटर के अलावा कंपनी ने इसके डिजाइन पर भी काफी ध्यान दिया है। जिसके कारण इसकी क्षमता भी काफी बेहतर होगी। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि इसकी हैंडलिंग भी काफी अच्छी होगी और इसमें खास तकनीक को दिया गया है जिससे कार में वाइब्रेशन भी काफी कम हो जाएगी। जिससे कार को हर तरह की सड़कों पर चलाने में आसानी होगी। कंपनी के मुताबिक इसका विंड रस्सिटेंस 0.219 है जो अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में काफी कम है।
इलेक्ट्रिक कार होने के साथ ही इसमें सुरक्षा भी काफी अच्छी मिलेगी। किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में बैटरी के कारण सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खतरा होता है। अगर हादसा हो जाए तो बैटरी के कारण ज्यादा नुकसान होता है लेकिन इस कार में बैटरी को बॉडी में फिट करने से सुरक्षा बढ़ जाएगी। फ्रंटल इम्पैक्ट के दौरान इसकी सुरक्षा 50 फीसदी तक बढ़ जाएगी और साइड इम्पैक्ट में इसकी सुरक्षा में 45 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी।
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक सेडान को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पेश किया गया था। अब कंपनी की योजना इसे भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान यानि कि अक्तूबर 2023 में लॉन्च करने की है। इसके साथ ही इसकी डिलीवरी को भी तभी शुरू किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अक्तूबर में लॉन्च से तीन-चार महीने पहले कंपनी इसकी बुकिंग शुरू कर सकती है।
बीवाईडी की सील एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान कार है। जिसे कंपनी इस साल के आखिरी र्क्वाटर में पेश करेगी। फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है लेकिन यह बाजार में मौजूद मर्सिडीज की ईक्यूएस रेंज की इलेक्ट्रिक सेडान जैसी कारों को चुनौती दे सकती है।