फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Vehicles: भारत में पहली बार आयोजित होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली, मुकाबले में उतरेंगी सोलर कारें और ई-बाइक

Tue, 25 Mar 2025 05:21 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India's First Solar Car Championship: देश में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है, जहां सोलर कारें और ई-बाइक्स अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। ISIEINDIA द्वारा आयोजित इस इवेंट में अमर उजाला को नॉलेज पार्टनर बनाया गया है।
विज्ञापन
सोलर वाहनों से युवा करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको ई-बाइक और सोलर कारों में दिलचस्पी है, तो भारत में होने वाली सबसे बड़ी सोलर कार रैली और इलेक्ट्रिक बाइक प्रतियोगिता आपके लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगी। जी हां, देश में पहली बार इलेक्ट्रिक सोलर कार चैंपियनशिप (Electric Solar Vehicle Championship (ESVC) 2025) और ई-बाइक चैलेंज (SIEP E-Bike Challenge 2025) का आयोजन होने जा रहा है। यह एक ऐसा मंच है जहां देशभर के युवा इंजीनियर खुद के डिजाइन किए और बनाए हुए सोलर और इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


इस आयोजन में अमर उजाला को नॉलेज पार्टनर बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 27 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक गलगोटिया यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मकसद ग्रीन एनर्जी, ई-मोबिलिटी और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देना है। यह न सिर्फ तकनीकी छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, बल्कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए भी एक नई दिशा तय करेगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बाइक्स का दिखेगा जलवा - फोटो : अमर उजाला
क्या है ESVC और SIEP ई-बाइक चैलेंज?
ESVC 2025 भारत की पहली सोलर कार रैली है, जिसमें प्रतिभागी सौर ऊर्जा से चलने वाली कारें खुद बनाकर उन्हें दौड़ाएंगे। वहीं, SIEP ई-बाइक चैलेंज 2025 एक प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक प्रतियोगिता है, जो बैटरी टेक्नोलॉजी, पावरट्रेन एफिशिएंसी और ग्रीन एनर्जी पर केंद्रित होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र अपनी इनोवेटिव डिजाइनिंग और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में क्या खास होगा?
यह आयोजन Imperial Society of Innovative Engineers (ISIEINDIA) द्वारा किया जा रहा है, जो भारत में ई-मोबिलिटी, स्किल डेवलपमेंट और मोटरस्पोर्ट्स इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली एक प्रमुख संस्था है। ISIEINDIA देशभर के 750 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जुड़े छात्रों को ट्रेनिंग और अवसर प्रदान करता है।

इस प्रतियोगिता में देशभर के 45+ प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 1,200 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे। इसके अलावा, 10,000 से अधिक दर्शक, सरकारी अधिकारी, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के दिग्गज और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स इस आयोजन में शामिल होंगे।

कैसे होगी प्रतियोगिता?
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वाहनों को पहले तकनीकी परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद कई डायनामिक इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा, जिनमें ब्रेक टेस्ट,एक्सीलरेशन टेस्ट, हिल क्लाइंब टेस्ट, क्रॉस पैड टेस्ट, सोलर परफॉर्मेंस टेस्ट, ड्यूरेबिलिटी टेस्ट और सोलर कार रैली जैसे इवेंट्स शामिल होंगे।

सोलर कार रैली के दौरान, भाग लेने वाले वाहन दो दिनों में 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेंगे। इस दौरान उनके रिलायबिलिटी, एफिशिएंसी और ड्यूरेबिलिटी की जांच की जाएगी। विजेताओं को उनके इंजीनियरिंग कौशल, इनोवेशन और प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें