फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNG Bill: अब मीटर रीडर का झंझट खत्म, खुद जेनरेट करें अपना गैस बिल और पाएं गलत बिलिंग से छुटकारा, जानें कैसे

Sun, 05 Apr 2026 10:35 AM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas meter self reading app: अगर आपको भी लगता है कि आपका पीएनजी का बिल जरूरत से ज्यादा आ रहा है या मीटर रीडर समय पर नहीं आता, तो सेल्फ बिलिंग आपके लिए काफी फायदेमेंद है। अब आप घर बैठे कंपनी के आधिकारिक एप के जरिए मीटर रीडिंग दर्ज कर सकते हैं और सटीक बिल प्राप्त कर सकते हैं। जानें तरीका...
 
विज्ञापन
पीएनजी गैस बिल चेक करने का तरीका - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PNG Gas Bill Status Check:  पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कंपनियों ने ग्राहकों के लिए सेल्फ बिलिंग फीचर पेश किया है। इसके तहत यूजर खुद अपने मीटर की फोटो अपलोड करके बिल जेनरेट कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित कंपनी के एप पर अकाउंट बनाना पड़ेगा। इसमें रीडिंग सबमिट करने के 24-48 घंटों के भीतर बिल तैयार हो जाता है, जिससे ओवर-बिलिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


How to work PNG Self billing System: कैसे काम करता है पीएनजी सेल्फ बिलिंग सिस्टम?
सरकार अब उन सभी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन को प्राथमिकता दे रही है जहां गैस पाइपलाइन उपलब्ध है। साधारण एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले पीएनजी ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक मानी जाती है। सेल्फ बिलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मानवीय गलती की गुंजाइश नहीं रहती। अगर आपको लगता है कि आपकी खपत कम है, लेकिन बिल ज्यादा आ रहा है, तो आप खुद मीटर रीडिंग लेकर इस शंका को दूर कर सकते हैं।

एप पर रजिस्ट्रेशन करें
  • इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास अपनी गैस कंपनी का ऑफिशियल एप होना चाहिए।
  • इसके लिए सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट या प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करें।
  • अपनी कस्टमर आईडी का उपयोग करके अपना अकाउंट रजिस्टर करें।
  • लॉग-इन करने के बाद आपको सेल्फ बिलिंग या सेल्फ रीडिंग का विकल्प दिखाई देगा।
सेल्फ बिलिंग करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
विज्ञापन

एक बार जब आप एप में लॉग-इन कर लेते हैं, तो उसके बाद इन बातों का धन दें
  • टैब का चयन: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होती आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे, इसके बाद आपको सेल्फ बिलिंग टैब पर क्लिक करना होगा।
  • आईडी वेरिफिकेशन: अपनी कस्टमर आईडी दोबारा चेक करें।
  • रीडिंग एंट्री: अपने गैस मीटर में दिख रही वर्तमान रीडिंग को एप में सावधानी से दर्ज करें।
  • फोटो अपलोड: यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। अपने मीटर की एक स्पष्ट फोटो खींचें जिसमें रीडिंग के अंक साफ नजर आ रहे हों और उसे एप पर अपलोड करें।
  • सबमिट: सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
बिल जेनरेट होने की समयसीमा
जैसे ही आप अपनी सेल्फ रीडिंग सबमिट करते हैं, कंपनी का सिस्टम आपकी अपलोड की गई फोटो और रीडिंग का मिलान करता है। इसके 24 से 48 घंटों के भीतर आपका आधिकारिक बिल जेनरेट हो जाता है। बिल बनने के बाद आपको एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचित कर दिया जाएगा कि आप निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें