फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट कार टेक्नोलॉजी: Hill Hold Assist से लेकर ADAS तक, जानें कैसे बढ़ रही कार की सेफ्टी?

Mon, 10 Mar 2025 05:08 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Advance Technologies In Cars: आजकल की कारों में एडवांस फीचर्स मिलने लगे हैं, जिनसे ड्राइविंग अनुभव तो बेहतर हुआ ही है, साथ में सेफ्टी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कारों में एडवांस टेक्नोलॉजी का हो रहा इस्तेमाल - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में कारों में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त विकास हो रहा है। कंपनियां लगातार नए सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स जोड़ रही हैं, जिससे ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाया जा सके। कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण फीचर्स हैं Hill Hold Assist, ADAS (Advanced Driver Assistance System), ESP (Electronic Stability Program) और AR (Augmented Reality) डैशबोर्ड। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन

हिल होल्ड असिस्ट - फोटो : AI
Hill Hold Assist
अगर आप पहाड़ी इलाके में गाड़ी चला रहे हैं और रेड लाइट या ट्रैफिक के कारण कार रोकनी पड़ती है, तो Hill Hold Assist काफी मददगार साबित होता है। यह फीचर ब्रेक से पैर हटाने के बाद भी कुछ सेकंड तक ब्रेक को होल्ड रखता है, जिससे कार पीछे नहीं जाती। इससे ड्राइवर को गाड़ी आगे बढ़ाने का पूरा समय मिलता है और एक्सीडेंट का खतरा कम हो जाता है।

एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम - फोटो : AI
ADAS (Advanced Driver Assistance System)
एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम एक एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी है, जो ड्राइवर को ड्राइविंग के दौरान सहायता करती है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स शामिल होते हैं, जैसे:

लेन कीप अस्सिट – कार को सही लेन में बनाए रखता है।

एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल – ट्रैफिक के अनुसार कार की स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग – अचानक रुकावट आने पर खुद-ब-खुद ब्रेक लगाता है।

ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन – साइड मिरर में न दिखने वाले वाहनों की जानकारी देता है।

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम - फोटो : Freepik
ESP (Electronic Stability Program)
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) कार की स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी फीचर है। यह तब काम आता है जब गाड़ी तेज रफ्तार में मुड़ रही होती है या अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ती है। यह सिस्टम टायर के ग्रिप को मॉनिटर करता है और जरूरत पड़ने पर अलग-अलग पहियों पर ब्रेक लगाकर कार को फिसलने से रोकता है।
विज्ञापन

ऑग्यूमेंटेड रियलिटी (AR) डैशबोर्ड - फोटो : Hyundai
AR डैशबोर्ड
ऑग्यूमेंटेड रियलिटी (AR) डैशबोर्ड एक स्मार्ट डिस्प्ले सिस्टम है, जो ड्राइवर को नेविगेशन, स्पीड, ट्रैफिक और अन्य जरूरी जानकारियां विजुअल फॉर्म में दिखाता है। यह फीचर हेड-अप डिस्प्ले (HUD) का एडवांस वर्जन है, जिससे ड्राइवर को सड़क पर ध्यान बनाए रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें