स्कोडा अपनी कारों में अमेजन के एलेक्सा एडवांस वॉयस कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल करेगी।
कारों के साथ आने वाले कनेक्टिविटी और तकनीकी फीचर्स में लगातार सुधार किया जा रहा है और अब वो समय भी आने वाला है जब इंसानों की तरह कारें भी आपसे बात करेंंगी। यह तकनीक कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी सहयोगी कंपनी Seat के साथ मिलकर लाने जा रही है। स्कोडा अपनी कारों में अमेजन के एलेक्सा एडवांस वॉयस कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। अभी तक इस सिस्टम का इस्तेमाल इंफोर्मेशन, न्यूज व म्यूजिक कंट्रोल और स्मार्ट होम फंक्शनैलिटी के लिए किया जाता है, वहीं स्कोडा इसे अपनी कारों में इस्तेमाल करने जा रही है।
Seat Cupra R कार को पेश करते हुए स्पेनिश कंपनी Seat ने घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी इस सॉफ्टवेयर को इस साल के अंत तक अपनी कुछ कारों में लगाएगी। वहीं एक साल के अंदर कंपनी अपने सभी मॉडल्स में इसे लगाएगी। फॉक्सवैगन ग्रुप ऑफ कंपनीज के अंतर्गत आने वाली Seat स्कोडा की सहयोगी कंपनी है और इन दोनों में ही कई समानताए हैं।
पढ़ें : इस तारीख को लॉन्च हो सकती है Tata Nexon, जानिए कब और कितने पैसों में करें बुकिंग
वहीं, स्कोडा ने अपनी कारों में इस सॉफ्टवेयर का लगाए जाने की समयसीमा का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इन-कार कनेक्टिविटी की बढ़ रही मांग को देखते हुए इतना तो तय है कि कंपनी जल्द इसे अपनी कारों के साथ पेश करेगी। ऐप्पल के वर्चुअल असिस्टेंट Siri की तर्ज पर इस तरह के सॉफ्टवेयर्स को कारों में भी पेश किया जा रहा है। स्कोडा पहले यूरोपियन मार्केट में Alexa सॉफ्टवेयर वाली कारों को पेश करेगी, जिसके बाद भारत में भी इस सिस्टम को लाया जा सकता है।