फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Kushaq: अब स्कोडा ने बढ़ाए मिड साइज एसयूवी कुशाक के दाम, हुई 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी

Sat, 05 Nov 2022 12:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेक रिपब्लिक की कार कंपनी स्कोडा ने भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी कुशाक के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अधिकतम 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
 
विज्ञापन
1 of 4
स्कोडा कुशाक - फोटो : skoda india

देश में लग्जरी कारों की बिक्री करने वाली चेक गणराज्य की वाहन निर्माता स्कोडा ने भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी कुशाक के दामों में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कुशाक के बेस वैरिएंट एक्टिव 1.0 एमटी की एक्स शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये हो गई है। दाम में बढ़ोतरी से पहले छह एयरबैग के साथ आने वाले इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये थी।

विज्ञापन

किस वैरिएंट पर कितने बढ़े दाम

2 of 4
स्कोडा कुशाक - फोटो : skoda india

कुशाक के मोंटे कॉर्लो वैरिएंट और स्टाइल 1.5 एमटी के दाम में सबसे ज्यादा 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एंबिशन क्लासिक 1.0 एटी के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। दूसरी ओर एंबिशन क्लासिक 1.0 एमटी, एंबिशन 1.0 एमटी, स्टाइल 1.5 डीएसजी और मोंटे कॉर्लो 1.5 डीएसजी की एक्स शोरूम कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ा दी गई है। एसयूवी के स्टाइल 1.0 एटी और स्टाइल 1.5 डीएसजी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन

यह हैं कुशाक मैनुअल के सभी वैरिएंट्स के नए दाम

3 of 4
स्कोडा कुशाक - फोटो : skoda india
कुशाक एक्टिव 1.0 टीएसआई एमटी की एक्स शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये, एंबिशन 1.0 टीएसआई एमटी 13.19 लाख रुपये, एंबिशन क्लासिक 1.0 टीएसआई एमटी 12.99 लाख रुपये, स्टाइल 1.0 टीएसआई एमटी 15.69 लाख रुपये, मोंटे कॉर्लो 1.0 टीएसआई एमटी 16.39 लाख रुपये, स्टाइल 1.5 टीएसआई एमटी 17.79 लाख रुपये, मोंटे कॉर्लो 1.5 एमटी की एक्स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

कुशाक ऑटोमैटिक के सभी वैरिएंट्स के नए दाम

4 of 4
स्कोडा कुशाक - फोटो : skoda india
एंबिशन 1.0 टीएसआई एटी की एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये, एंबिशन क्लासिक 1.0 टीएसआई एटी 14.69 लाख रुपये, स्टाइल 1.0 टीएसआई एटी 17.29 लाख रुपये, मोंटे कॉर्लो 1.0 टीएसआई एटी 17.99 लाख रुपये, स्टाइल 1.5 टीएसआई एटी 18.99 लाख रुपये, मोंटे कॉर्लो 1.5 टीएसआई एटी 19.69 लाख रुपये है।

Kia Carens Price Hike: किया ने चुपके से बढ़ाए सात सीटर एमपीवी कैरेंस के दाम, खरीदने के लिए करना पड़ता है इंतजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें