फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: बाइक में साइड स्टैंड इंजन कटऑफ से मिलते हैं हैरान करने वाले फायदे, हर राइडर को होनी चाहिए जानकारी

Thu, 06 Jun 2024 12:46 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बाइक या फिर स्कूटर चलाते हैं तो साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर के बारे में जानते होंगे। अगर नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इस फीचर की मदद से काफी तरह के फायदे मिलते हैं। 
विज्ञापन
Auto Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दो पहिया वाहन बाजार में कंपनियां नई तकनीक के साथ अपने वाहन उतार रही हैे। ऐसे में लोगों को नई-नई सुविधा के साथ बेहतर बाइक और स्कूटर मिल रहे हैं। अक्सर दो पहिया वाहन की सुरक्षा को लेकर सवाल किए जाते हैं। हालांकि, वाहन निर्माता कंपनियां दो पहिया वाहन में साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर देती है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर को काफी बड़ी सुविधा मिलती है। 

विज्ञापन

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर के कई सारे फायदे हैं। बाइक और स्कूटर को जब साइड स्टैंड पर करते हैं तो बाइक का इंजन खुद ही बंद हो जाता है। वहीं, स्कूटर में साइड स्टैंड होने पर इंजन शुरू ही नहीं होता है। फिलहाल यह फीचर कम ही दो पहिया वाहन में उपलब्ध है। 

वाहन का बचाव

बाइक और स्कूटर में इस फीचर की सहायता से वाहन गिरने से बच जाता है। साइड स्टैंड इंजन कटऑफ की वजह से वाहन उसी जगह पर आसानी से बिना किसी सहारे के खड़ा रहता है। ऐसे में जब ड्राइवर को कुछ काम से कुछ ही  समय के लिए वाहन छोड़कर जाना हो तो गाड़ी के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से यह फीचर काफी लाभदायक साबित होता है। 

फ्यूल की बचत

अगर बाइक या स्कूटर में साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर का इस्तेमाल किया जाए तो वाहन को काफी फायदा मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर की मदद से वाहन का फ्यूल बचाया जा सकता है। इस फीचर को ऑन करते ही गाड़ी खुद ही बंद हो जाती है। ऐसा करने से पर्यावरण में प्रदूषण फैलने से रोका जा सकता है। 

हादसे से बचाता है फीचर

आपने कई बार देखा होगा कि अक्सर लोग बाइक और स्कूटर से उतरते हुए स्टैंड लगाना भूल जाते हैं। ऐसे में यह फीचर वाहन के साथ राइडर की भी सुरक्षा करता है। साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर की सहायता से गाड़ी अपने आप ही बंद हो जाती है और आगे बढ़ने से रुक जाती है। ऐसे में किसी तरह की दुर्घटना नहीं होती है। 
विज्ञापन

शोर में कमी

बाइक और स्कूटर में साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर की मदद से इंजन का शोर कम हो जाता है। अगर राइडर कुछ समय के लिए वाहन का इंजन बंद करना भूल जाते हैं तो यह फीचर इंजन को खुद ही बंद कर देता है। ऐसे में राइडर को इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें