फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Fire: बंगलूरू में गैराज में भीषण आग लगने से 22 बसें जलकर खाक, पुलिस कर रही है जांच

Mon, 30 Oct 2023 04:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू के वीरभद्रनगर इलाके में सोमवार दोपहर एक खुले इलाके में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर कम से कम 40 बसें जलकर खाक हो गईं हैं।
विज्ञापन
Bengaluru Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के वीरभद्रनगर इलाके में सोमवार दोपहर एक खुले इलाके में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर कम से कम 22 बसें जलकर खाक हो गईं हैं। शुरुआती रिपोर्टों में आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है, जो उस खुले क्षेत्र के करीब हुआ होगा जहां निजी बसें खड़ी थीं। 
विज्ञापन

 


पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक गैरेज में आग लगने से वहां खड़ी 22 निजी बसें जल गईं।

उन्होंने बताया कि आग तब लगी जब वीरभद्र नगर में गैरेज में खड़ी बसों में से एक के हिस्से में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जांच के मुताबिक, हमें आशंका है कि वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। बाद में आग गैरेज में खड़ी अन्य बसों में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।"

अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया। इस आग में 18 बसें पूरी तरह से जल गईं और चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैराज में 35 बसें थीं। उन्होंने बताया कि कुल 22 बसों में आग लगी है।

चूंकि गैराज खुली जगह पर था, इसलिए आग लगने पर लोग जल्दी से बाहर निकल सकते थे।

पुलिस ने कहा कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ और आग लगने के असल वजहों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें