फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: मैसाचुसेट्स में एलन मस्क के सात चार्जिंग स्टेशन जलकर खाक, टेस्ला पर लगातार हमले, क्या यह है बड़ी साजिश?

Wed, 05 Mar 2025 09:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सात टेस्ला चार्जिंग स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि फ्रांस के टूलूज में एक डीलरशिप पर 12 टेस्ला गाड़ियों में आग लगा दी गई।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सात टेस्ला चार्जिंग स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि फ्रांस के टूलूज में एक डीलरशिप पर 12 टेस्ला गाड़ियों में आग लगा दी गई। दोनों मामलों में अधिकारियों को साजिशन आगजनी की आशंका है। हाल के दिनों में अमेरिका और यूरोप में इस तरह की तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनकी वजह एलन मस्क की राजनीतिक विचारधारा से असहमति भी मानी जा रही है।
विज्ञापन

मैसाचुसेट्स में आगजनी
पुलिस के मुताबिक, रात 1 बजे के कुछ समय बाद कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू के पॉइंट शॉपिंग सेंटर में एक टेस्ला सुपरचार्जर स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। जब पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कई चार्जिंग स्टेशन भारी आग और काले धुएं में घिरे हुए थे।

दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, और लिटलटन इलेक्ट्रिक लाइट एंड वॉटर डिपार्टमेंट ने सुरक्षा कारणों से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सात चार्जिंग स्टेशन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जांच शुरू हो चुकी है और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर इसे सुनियोजित हमले के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना के बारे में जानकारी देने वाले को 5,000 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा की गई है।

बढ़ते हमलों को देखते हुए कैलिफोर्निया स्थित टेस्ला ने इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। टेस्ला चार्जिंग के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, "हम सुपरचार्जर स्टेशनों पर तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा करेंगे।" 

फ्रांस में टेस्ला पर हमला
यूरोपीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस के टूलूज में 12 टेस्ला गाड़ियों में आग लगा दी गई। इनमें से 8 गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि 4 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

फ्रांस की एजेंसी फ्रांस-प्रेस (AFP) के मुताबिक, टूलूज के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि "यह घटना बिल्कुल भी दुर्घटनावश नहीं हुई थी।" टूलूज के प्लैसांस-डु-टच इलाके के मेयर फिलिप ग्यूओट ने भी पुष्टि की कि दमकलकर्मियों ने शुरुआती जांच में इसे सोची-समझी आपराधिक साजिश करार दिया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि इस हमले का निशाना डीलरशिप खुद नहीं थी, बल्कि सिर्फ टेस्ला वाहन ही थे।
विज्ञापन

टेस्ला पर लगातार हमले, क्या यह बड़ी साजिश है?
इन दोनों घटनाओं के बाद, टेस्ला और उसके चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की बढ़ती संख्या को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्या यह सिर्फ कुछ असंतुष्ट लोगों की हरकत है, या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? टेस्ला इन मामलों की कानूनी जांच करवा रही है और आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें