फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valet Mode: होटल में अजनबी को चाबी देने से पहले कार में ऑन करें ये सेटिंग, चोरी-प्राइवेसी की टेंशन होगी खत्म

Sun, 19 Apr 2026 05:18 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car valet mode: आज के समय में लोग अपनी कार में कई जरूरी डॉक्यूमेंट और सामान रखते हैं। जब हम कहीं बड़े हाेटल या मॉल जाते हैं, तो हमें मजबूरी में कार की चाबी किसी अजनबी को देनी पड़ती है। ऐसे में मन में एक डर जरूर रहता है, कहीं कोई सामान या डेटा से छेड़छाड़ न हो जाए। आपकी इसी चिंता का समाधान है आपकी कार की एक खास बटन में छिपा है, जिसे वैलेट मोड कहते हैं। जानें क्या है ये और कैसे ये आपकी कार को सुरक्षित रखता है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

What is Valet Mode in car: वैलेट मोड कार का एक सिक्योरिटी फीचर है, जिसे ऑन करने पर गाड़ी के कई फंक्शन सीमित हो जाते हैं। इसका मतलब है कि कार पार्क करने वाला व्यक्ति सिर्फ गाड़ी पार्क कर सकता है, बाकी फीचर्स और एक्सेस लॉक हो जाते हैं। यह न केवल आपकी व्यक्तिगत जानकारी को छुपा सकता है, बल्कि ग्लव बॉक्स और डिग्गी को भी लॉक करने में सहायक होता है।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है वैलेट मोड? 
कार हमारे लिए सिर्फ चलने का साधन नहीं, बल्कि एक पर्सनल स्पेस है। इसमें हमारे घर के पते (Navigation), फोन के कॉन्टैक्ट्स और कई बार जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखे होते हैं। किसी अजनबी को चाबी देते वक्त यह डर बना रहता है कि वह कार को तेज न चलाए या म्यूजिक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ न करे। वैलेट मोड इसी डर को खत्म करता है और आपको मानसिक शांति देता है।

वैलेट मोड के बड़े फायदे
इसे ऑन करते ही कार की टॉप स्पीड लॉक हो जाती है। पार्किंग अटेंडेंट आपकी कार को रेसिंग ट्रैक की तरह इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
  • यह फीचर आपके ग्लव बॉक्स (Glove Box) और डिग्गी (Boot) को भी लॉक कर सकता है। इसमें आपके गहने, डॉक्यूमेंट्स या लैपटॉप पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
  • वैलेट मोड कार के टचस्क्रीन और नेविगेशन को डिसेबल कर देता है। कोई भी यह नहीं जान पाएगा कि आप कहां रहते हैं या आपके फोन में कौन से नंबर सेव हैं।
  • कई बड़ी कारें जैसे टेस्ला में यह ऑटोपायलट को बंद कर देता है, वहीं अन्य गाड़ियों में यह स्पोर्ट मोड को डिसेबल कर देता है ताकि कार की परफॉर्मेंस के साथ छेड़छाड़ न हो।
इसे चालू कैसे करें?
विज्ञापन

इसे एक्टिवेट करना बहुत आसान है। आजकल की स्मार्ट कारों को आप अपनी मोबाइल एप से ही वैलेट मोड पर डाल सकते हैं। 
  • इसके लिए सबसे पहले कार की स्क्रीन पर जाएं और वहां एक सुरक्षित PIN डालें, इसके बाद आपको ऑन करने का ऑप्शन मिल जाएगा, जहां से  इसे ऑन किया जा सकता है।
  • कुछ एडवांस चाबियों में भी इसके लिए शॉर्टकट बटन होता है।
कब-कब इस्तेमाल करें?
जब भी वैलेट पार्किंग की सुविधा लें, तब आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर अगर आपको लगता है कि कोई आपकी कार को रफ तरीके से चला सकता है, तो स्पीड लिमिट लगाकर कार उन्हें सौंप सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें