फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा ऑक्टेविया आरएस : 265PS पावर वाली इस कार का दूसरा बैच पेश, भारत में कितनी बिकेंगी यूनिट्स? जानें सबकुछ

Fri, 04 Sep 2026 03:50 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में अपनी दमदार परफॉर्मेंस कार ऑक्टेविया आरएस का दूसरा बैच आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। सीबीयू के रूप में देश में आ रही इस कार के नए बैच में केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। आइए इसके पावर, स्पीड, फीचर्स और कलर्स के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस - फोटो : skoda-auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कोडा ने अपनी लोकप्रिय परफॉर्मेंस सेडान ऑक्टेविया आरएस का नया (दूसरा) बैच भारत में लॉन्च किया है। पहले बैच को मिली भारी मांग के बाद कंपनी ने दूसरे बैच को भी केवल 50 यूनिट्स की सीमित संख्या के साथ रोलआउट किया है। नए बैच की एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये है। बता दें कि नवंबर 2025 में लॉन्च के समय ऑक्टेविया आरएस की कीमत 49.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। यानी अब इसकी कीमत पहले बैच के मुकाबले काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


265पीएस पावर वाला 2.0 लीटर टीएसआई इंजन
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस भारत में सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के तौर पर आती है। इसमें 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 265PS की पावर और 370Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस के मामले में ऑक्टेविया आरएस काफी तेज है। यह कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250kmph पर सेट की गई है।

कितनी रंगो में उपब्ध है ऑक्टेविया आरएस?
दूसरे बैच की ऑक्टेविया आरएस  को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें मांबा ग्रीन, वेलवेट रेड और मैजिक ब्लैक शामिल हैं। कार के एक्सटीरियर में फुल एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप दिए गए हैं। पीछे डायनेमिक इंडिकेटर के साथ एलईडी टेल लैंप मिलते हैं। इसके अलावा कार में ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स और 19-इंच एलियास एंथ्रासाइट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इन व्हील्स पर 225/50 R19 टायर लगे हैं।
विज्ञापन


कैसा है इंटीरियर?
ऑक्टेविया आरएस का इंटीरियर स्पोर्टी टच के साथ तैयार किया गया है। इसमें रेड कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्रंट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीटें मिलती हैं। इनमें हीटिंग और मसाज फंक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा कार में वर्चुअल कॉकपिट, एंबिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सेफ्टी के मामले में कैसी है?
सुरक्षा के लिहाज से ऑक्टेविया आरएस में दस एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टमसू ट भी मिलता है। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम पैकेज में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट और 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट भी मिलते हैं।

कब हुई थी स्कोडा ऑक्टेविया आरएस की भारत में शुरुआत?
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस का परफॉर्मेंस वर्जन पहली बार 2004 में भारत आया था। इसके बाद कंपनी ने Laura RS, ऑक्टेविया आरएस 230 और ऑक्टेविया आरएस जैसे मॉडल भी भारतीय बाजार में पेश किए। मौजूदा  ऑक्टेविया आरएस इस सीरीज की भारत में आई अब तक की सबसे पावरफुल कार मानी जा रही है। इसमें 265PS की पावर मिलती है।

भारत में कितनी यूनिट्स मिलेंगी?
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस के दूसरे बैच की कीमत 56.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नवंबर 2025 में लॉन्च के समय इसकी कीमत 49.99 लाख रुपये थी। इस बार भी कंपनी ने इसे सिर्फ 50 यूनिट तक सीमित रखा है। यानी सिर्फ 50 लोग ही इसे खरीद पाएंगे। पहले बैच को उम्मीद से ज्यादा मांग मिलने के बाद कंपनी ने दूसरा बैच पेश किया है। खासियत की बात करें तो 265PS की पावर, 370Nm टॉर्क, 7-स्पीड DSG, 6.4 सेकंड का 0-100kmph टाइम, 250kmph की टॉप स्पीड और एडीएएस जैसे फीचर्स इसे भारत की परफॉर्मेंस सेडान कैटेगरी में खास बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें