फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Massive SUV Discounts: यह SUV खरीदने का बेहतर मौका? जानें क्यों मई में कंपनियां दे रही हैं लाखों की बंपर छूट

Sun, 10 May 2026 04:55 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota Fortuner Rival: अगर आप लंबे समय से एक दमदार रोड प्रेजेंस वाली फुल-साइज SUV खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो मई 2026 आपके लिए शानदार मौका बन सकता है। इस महीने कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी प्रीमियम कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। खास बात यह है कि ये सभी मॉडल कई बड़ी-बड़ी कारों को सीधी टक्कर देते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SUV Discount May 2026: लंबे समय से छूट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मई का महीना फायदेमंद हो सकता है। इस महीने टोयोटा फॉर्च्यूनर की राइवर मानी जाने वाली स्कोडा कोडिएक, एमजी ग्लोस्टर और जीप मेरिडियन पर कंपनियां लाखों रुपये की छूट दे रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा फायदा एमजी ग्लोस्टर पर मिल रहा है, यहां चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं  स्कोडा कोडिएक और जीप मेरिडियन पर भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


Skoda Kodiaq Discount: स्कोडा कोडिएक पर लाखों का फायदा
स्कोड अपनी प्रीमियम एसयूवी कोडिएक पर इस महीने मई में करीब 3.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। MY25 मॉडल पर ग्राहकों को 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और लगभग एक लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है।

MG Gloster Offer: एमजी ग्लोस्टर पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
फिलहाल एमजी ग्लोस्टर सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली कार बन गई है। कंपनी इसपर करीब चार लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। हालांकि ऑफर चुने गए वेरिएंट और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


Jeep Meridian Offer: जीप मेरिडियन  खरीदने का सही मौका
जीप मेरिडियन पर भी कंपनी बेहतरीन छूट दे रही है, जो कि करीब 1.65 लाख रुपये तक मानी जा ही है। इसमें चुनिंदा ग्राहकों के लिए लाखों रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी शामिल है। डॉक्टर्स और लीजिंग पार्टनर्स को अतिरिक्त 30 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। 

New Toyota Fortuner Launch: जल्द आ सकती है नई टोयोटा फॉर्च्यूनर
भारी डिस्काउंट के बीच अगली जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फॉर्च्यूनर में नया फ्रंट डिजाइन, बड़ी 12.3 इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 48V माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन भी पेश कर सकती है।

Full Size SUV India: खरीदने से पहले ध्यान रखें
अगर आपने भी नई कार खरीदने का मन बना लिया है, तो ध्यान रहे कि शहर के हिसाब से ऑफर्स, डीलराप और स्टॉक अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में बुकिंग से पहले नजदीकी डीलर से डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर्स की पुष्टि जरूर कर लें।

Premium SUV Discount: क्यों मिल रही इतनी छूट?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑटो सेक्टर में MY25 (मॉडल ईयर 2025) स्टॉक पर भारी डिस्काउंट देना यह दर्शाता है कि कंपनियां नए मॉडल्स के आने से पहले इन्वेंट्री क्लियर करना चाहती हैं। ग्राहकों के लिए यह एक गोल्डन चांस है क्योंकि कार की परफॉर्मेंस और फीचर्स में कोई कमी नहीं है, बस मॉडल ईयर पुराना होने की वजह से उन्हें लाखों की बचत हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें