फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield: अब E20 पेट्रोल पर भी चलेगी पुरानी रॉयल एनफील्ड, कंपनी ने पेश किया नया समाधान

Thu, 19 Feb 2026 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पुरानी, नॉन E20 कम्प्लायंट मोटरसाइकिलों के लिए E20-कम्पैटिबल कार्बोरेटर किट देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रण) की दिशा में तेजी से बढ़ते कदमों के बीच, पुराने Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) मोटरसाइकिल मालिकों के लिए राहत की खबर है। रॉयल एनफील्ड ने अब अपने पुराने, नॉन-E20 कम्प्लायंट मॉडल्स के लिए आधिकारिक E20-अनुकूल कार्ब्यूरेटर किट पेश कर दी है। जिससे इन बाइक्स को नए ईंधन मानक के अनुरूप बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन


किन रॉयल एनफील्ड बाइक्स के लिए उपलब्ध है यह किट?
फिलहाल यह E20-कम्पैटिबल कार्ब्यूरेटर किट Classic 350 (क्लासिक 350), Bullet 350 (बुलेट 350), Thunderbird (थंडरबर्ड) और Electra (इलेक्ट्रा) सीरीज के लिए उपलब्ध कराई गई है। यह किट BS3 और BS4 दोनों उत्सर्जन मानकों वाले मॉडलों को कवर करती है, जिससे बड़ी संख्या में पुराने बाइक मालिकों को इसका लाभ मिलेगा।

E20 कार्ब्यूरेटर किट की कीमत कितनी है?
रॉयल एनफील्ड के अनुसार,

  • BS3 मॉडलों के लिए E20-अनुकूल कार्ब्यूरेटर की कीमत लगभग 3,000 रुपये रखी गई है।

  • BS4 मॉडलों के लिए यही किट करीब 4,000 रुपये में उपलब्ध होगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में इंस्टॉलेशन का श्रम शुल्क (लेबर चार्ज) शामिल नहीं है। अलग-अलग सर्विस सेंटर्स पर लेबर चार्ज अलग हो सकता है और कीमतों में समय के साथ बदलाव भी संभव है।

500cc मॉडल्स के लिए क्या समाधान दिया गया है?
ईंधन इंजेक्शन (FI) वाले 500cc रॉयल एनफील्ड मॉडल्स के लिए कंपनी ने अपडेटेड फ्यूल इंजेक्टर पेश किए हैं। इन नए इंजेक्टरों की कीमत लगभग 2,500 रुपये बताई गई है। इन्हें भी E20 फ्यूल के अनुकूल डिजाइन किया गया है।

E20 पेट्रोल से पुराने सिस्टम में दिक्कत क्यों आती है?
E20 पेट्रोल में मौजूद एथेनॉल नमी को आकर्षित करता है और यह सामान्य पेट्रोल की तुलना में अधिक रिएक्टिव होता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह पारंपरिक रबर सील्स और गैस्केट्स को सख्त, फुला हुआ या क्रैक कर सकता है। इसी वजह से पुराने कार्ब्यूरेटर और फ्यूल सिस्टम में लीकेज या परफॉर्मेंस की समस्या सामने आ सकती है।

नई किट में क्या बदलाव किए गए हैं?
नई E20-कम्पैटिबल किट में बेहतर क्वालिटी के रबर कंपोनेंट्स, सील्स और कुछ आंतरिक पार्ट्स को अपडेट किया गया है। इसके अलावा, कार्ब्यूरेटर की कैलिब्रेशन भी E20 ईंधन की विशेषताओं के हिसाब से बदली गई है, ताकि इंजन स्मूद तरीके से काम कर सके।

विज्ञापन

क्या माइलेज पर पड़ेगा असर?
हां, इसका हल्का असर संभव है। चूंकि एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता सामान्य पेट्रोल से कम होती है, इसलिए E20 फ्यूल पर इंजन थोड़ा अधिक ईंधन खपत कर सकता है। इसका मतलब यह है कि माइलेज में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। 

पुराने रॉयल एनफील्ड मालिकों के लिए यह कितना जरूरी है?
जैसे-जैसे देश में E20 पेट्रोल की उपलब्धता बढ़ेगी, वैसे-वैसे नॉन-E20 बाइक्स पर समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में यह आधिकारिक किट न सिर्फ इंजन की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि बाइक की लंबी उम्र और भरोसेमंद परफॉर्मेंस बनाए रखने में भी मददगार साबित होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें