Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
भारत में बिकेंगी सिर्फ 25 यूनिट्स
भारत के अलावा, इस स्पेशल एडिशन की 25-25 यूनिट्स एशिया-पैसिफिक (APAC), यूरोप और अमेरिका के बाजारों में भी उपलब्ध होंगी। भारत में सिर्फ 25 यूनिट्स ही बिकेंगी और इसे 12 फरवरी 2025 को रात 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। मोटरसाइकिल परिधान और प्रोटेक्टिव गियर के लिए मशहूर, आइकॉन मोटोस्पोर्ट्स एक स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट पेश कर रहा है जिसे उसने डिजाइन किया है।
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
ओरेगन में पोर्टलैंड में स्थित, आइकॉन मोटोस्पोर्ट्स एक प्रमुख मोटरसाइकिल ब्रांड है जो कस्टम मोटरसाइकिल भी बनाता है। और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ रेट्रो लुक को कंबाइन करने के लिए जाना जाता है। यह एक्सक्लूसिव जैकेट स्वेड और टेक्सटाइल से बना है, जिसे चमड़े के एप्लीक और कढ़ाई से सजाया गया है, जो कलेक्टर के आकर्षण को बढ़ाता है।
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition: क्या नया है?
'लिमिटेड एडिशन शॉटगन 650' ICON द्वारा 'ऑलवेज समथिंग' के नाम से मशहूर कस्टम-बिल्ड से प्रेरित है। जिसे मिलान, इटली में EICMA 2024 और गोवा में मोटोवर्स 2024 में प्रदर्शित किया गया था। लिमिटेड एडिशन ड्रॉप मॉडल एक कलेक्टर एडिशन है, और यह रेस से प्रेरित ग्राफिक्स के साथ ट्रिपल-टोन कलर स्कीम के साथ आएगा। यह कस्टम बिल्ड से मेल खाने के लिए यूनिक स्पेशल पार्ट्स से लैस है, जिसमें गोल्ड कंट्रास्ट कट रिम्स, ब्लू कलर शॉक स्प्रिंग्स शामिल हैं।
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
इंटीग्रेटेड लोगो और बार-एंड मिरर वाली लाल सीट इसके स्टाइल को और बढ़ाती है। शॉटगन 650 कस्टम-कल्चर को श्रद्धांजलि है जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है और दुनिया भर में हजारों राइडर्स के लिए कस्टमाइजेशन और पर्सनाइलेजन के लिए एक खाली कैनवास के रूप में काम करता है।
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition: इंजन पावर
मैकेनिकल रूप से, यह लिमिटेड एडिशन शॉटगन 650 अपने स्टैंडर्ड वर्जन के जैसा ही होगा। शॉटगन 650 में 649cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 47 bhp का पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे स्लिप और असिस्ट क्लच के जरिए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
शॉटगन 650 चेसिस 43mm शोवा बिग पिस्टन फ्रंट अपसाइड डाउन फोर्क्स और रियर में ट्विन ट्यूब 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्ट RSU पर बैठता है। यह 18-इंच के फ्रंट और 17-इंच के फ्रंट अलॉय व्हील पर चलता है। जबकि ब्रेकिंग के लिए 320mm फ्रंट और 300mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। जो डुअल-चैनल ABS के साथ आते हैं।
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition: इसे कैसे खरीद सकते हैं?
6 फरवरी, 2025 के बाद, भारत में इच्छुक खरीदार सिर्फ आरई एप के जरिए अपने क्रेडेंशियल पंजीकृत कर सकते हैं। जबकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, मलेशिया, जापान और कोरिया; यूरोप और मध्य-पूर्व में यूके, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, पोलैंड, ग्रीस, पुर्तगाल और चेक गणराज्य; उत्तरी अमेरिका में यूएसए, कनाडा और लैटिन अमेरिका क्षेत्र में अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया और मैक्सिको के ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।