फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield की नई बाइक: Classic 500 Tribute Black मॉडल हुई लॉन्च, कंपनी बेचेगी सिर्फ 240 यूनिट्स

Sun, 20 Jun 2021 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल एनफील्ड ने Classic 500 Tribute Black मॉडल को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में उतारा है। बाइक के साथ दो साल की वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस भी दी जा रही है। 
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 500 Tribute Black limited - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल क्लॉसिक 350 के ट्रिब्यूट ब्लैक मॉडल को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Classic 500 Tribute Black मॉडल को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में उतारा है। कंपनी ने तय किया है कि वह इस बाइक की सिर्फ 240 यूनिट्स की बिक्री करेगी। जिसमें से 200 ऑस्ट्रेलियाई बाजार में बेची जाएगी और बाकी न्यूजीलैंड के बाजार में बिक्री होगी। 
विज्ञापन


इंजन और पावर
Classic 500 Tribute Black मॉडल में 499cc सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 27.6 PS का पावर और 41.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस इंजन को चेन्नई स्थित प्लांट में बनाया गया है। 

फीचर्स
अन्य अपडेट में रॉयल एनफील्ड के आधिकारिक एक्सेसरीज कैटलॉग से टूरिंग मिरर और टूरिंग सीटें शामिल हैं। इसे स्टैंडर्ड किट के हिस्से के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-स्पेक मॉडल में पहले यूके में लॉन्च किए गए मॉडल की तरह, मिलिट्री सैडलबैग नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

रॉयल एनफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया में Classic 500 Tribute Black मॉडल की कीमत 9,590 ऑस्ट्रेलियन डॉलर रखी है। जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 5.39 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस बाइक को इस महीने के आखिर तक शोरूम में उपलब्ध करा देगी। बाइक के साथ दो साल की वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस भी दी जा रही है। 

खास लुक
क्लासिक 500 के लिमिटेड एडिशन मॉडल को सोने की छाप के साथ ग्लॉसी ब्लैक लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें हाथ से बनाई गई "मद्रास स्ट्राइप्स" पिनस्ट्रिपिंग और रिम स्टिकर भी दी गई हैं, जो इसके लुक को और बेहतर बनाता है। इसके अलावा, इसे मॉडल की विशिष्टता को दर्शाने वाली एक क्रमांकित पट्टिका भी मिलती है। इसमें चेन्नई में ओरागडम प्लांट में बनाई गई एक फुल ब्लैक-आउट यूसीई 500cc इंजन दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें