हालांकि इस बाइक को बंद करने को लेकर कंपनी ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि है। लेकिन कंपनी ने Royal Enfield की आधिकारिक वेबसाइट से इस बाइक को हटा दिया है। हटाने की क्या वजह रही अभी यह भी साफ नहीं है। लेकिन जानकारी के मुताबिक बाइक की डिमांड कम होने के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है।
बाइक के 350 सीसी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपये और 500 सीसी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2.07 लाख रुपये रखी गई थी। कंपनी ने इस बाइक में ऊपर की तरफ मुड़े हुए एग्जॉस्ट यानी कि साइलेंसर का प्रयोग किया था। रॉयल एनफील्ड ट्रॉयल्स 350 का इंजन 19.8 बीएचपी की पॉवर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
वहीं इसके 500 सीसी वर्जन का इंजन 27.2 बीएचपी की पावर और 41 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों मोटर्स में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। कंपनी ने इस बाइक को 1950 के दशक में ऑफ रोड रेसिंग बाइक से प्रेरित होकर बनाया था। हालांकि पहली बार इसे 1948 में ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन पिछले साल 26 मार्च को कंपनी के मशहूर रेसर जॉनी ब्रिटेन की याद में लांच किया था।
यह देश की सबसे सस्ती स्क्रैंबलर थीम वाली बाइक है। ट्रॉयल्स बुलेट सीरीज की ही बाइक है, जिसमें 350 सीसी और 500 सीसी का इंजन आता है। हालंकि दोनों ही इंजनों में पावर और मैकेनिकल कैपेबिलिटीज एक ही हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ट्रायल्स को आजमा सकते हैं। इसमें सामान रखने के लिए बड़ा रैक भी दिया गया है, ताकि लंबी राइड के दौरान बैगेज रखा जा सके।