फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल: ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल; जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

Mon, 23 Mar 2026 08:23 AM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Passenger KYC demand Uber Ola Driver : साइबर सिटी गुरुग्राम में आज सफर करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। क्योंकि अपनी सुरक्षा और फर्जी यात्रियों के बढ़ते खतरों को देखते हुए एप-आधारित कैब ड्राइवरों ने 23 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आम जनता पर इसका क्या असर पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
कैब ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है, उसी तरह कैब बुक करने वाले ग्राहकों की भी केवाईसी होनी चाहिए। वहीं, हाल ही में हुए हिंसक घटनाओं और ड्राइवर्स पर हमलों ने इस विराेध प्रदर्शन को और तेज कर दिया है। 
विज्ञापन


ग्राहकों का अनिवार्य केवाईसी (Know Your Customer)
चालकों का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियां जैसे ऊबर या ओला ड्राइवर्स का तो कड़ा वेरिफिकेशन करती हैं, लेकिन यात्रियों की पहचान सुनिश्चित नहीं की जाती। एक चालक ने कहा कि हमे फर्जी और असत्यापित यात्रियों से सुरक्षा चाहिए। यात्रियों का केवाईसी होने से अपराधों पर लगाम लगेगी।

सुरक्षा फीचर्स और एसओएस बटन पर संदेह
कैब में यात्रियों और ड्राइवरों के लिए एसओएस बटन जैसे फीचर्स तो हैं, लेकिन चालकों ने इनकी प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि इमरजेंसी में ये फीचर्स समय पर मदद नहीं पहुंचा पाते, जिससे ड्राइवर असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन


हालिया हिंसक घटनाएं और खौफ
चालकों ने जनवरी में हुई 25 वर्षीय सूरज सिंह की हत्या का जिक्र किया, जिसका उसकी अपनी ही गाड़ी में  गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। ऐसी घटनाओं के बाद चालकों में अपनी जान को लेकर गहरा डर बना हुआ है।

शिकायत निवारण प्रणाली का अभाव
विरोध कर रहे चालकों का आरोप है कि कभी-कभी  ग्राहक उनसे दुर्व्यवहार भी करता है, जिसकी शिकायत करने के लिए कोई ठोस सिस्टम नहीं है। इसलिए वे एक ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जहां वे बिना किसी डर के न केवल अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, बल्कि उसपर सुनवाई भी हो।

इस हड़ताल से आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
आज यानी 23 मार्च को गुरुग्राम के यात्रियों को हड़ताल की वजह से आवागमन में काफी परेशानी हो सकती है। आमतौर पर एक मिनट में मिलने वाली कैब के लिए यात्रियों को 15 मिनट से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो स्टेशनों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह पड़ताल एक मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें