फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ventilated Seats: 12 लाख से कम की वेंटिलेटेड सीट्स वाली कारें; जानें कैसे गर्मी में भी आपके सफर को रखेंगी कूल

Sun, 22 Mar 2026 04:11 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best SUVs under 12 lakh with seat ventilation: गर्मियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में बंद कार के भीतर बैठना किसी भट्टी में बैठने जैसा महसूस होता है। हालांकि एसी केबिन को ठंडा कर देता है, लेकिन पीठ पर होने वाले पसीने से राहत वेंटिलेटेड सीट्स से ही मिलती हैं। ऐसे में इस लेख में 12 लाख से कम की बजट में कुछ एसयूवी के बारे में बताया गया है, जो आपको गर्मियों में चिल रखेंगी। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बढ़ती गर्मी के बीच कार चलाना मुश्किल होता जा रहा है, खासकर जब गाड़ी धूप में खड़ी हो। ऐसे में वेंटिलेटेड सीट्स एक बड़ा राहत देने वाला फीचर बनकर सामने आया है। यह सिस्टम सीट में लगे छोटे फैंस से हवा सर्कुलेट करता है, जिससे पसीना कम होता है और लंबी ड्राइव में आराम मिलता है। पहले यह फीचर सिर्फ महंगी कारों में मिलता था, लेकिन अब कई बजट एसयूवी में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


रेनो काइगर
इस लिस्ट में सबसे किफायती विकल्प काइगर फेसलिफ्ट है। इसके इमोशन ट्रिम में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, जिसकी शुरुआती कीमत महज 8.35 लाख रुपये है। यह कार 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जो इसे बजट और फीचर का सही मिश्रण बनाती है।

किया सॉनेट और सायरोस
किया की सॉनेट अपने टॉप-स्पेक एचटीएक्स, जीटीएक्स और एक्सलेन वेरिएंट्स में यह सुविधा देती है, जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, नई किया सायरोस इस सेगमेंट में एक कदम आगे है। इसमें न केवल फ्रंट बल्कि सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेशन भी मिलता है। इसके HTX+ (O) वेरिएंट में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट कूलिंग की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


स्कोडा कायलैक
यूरोपियन ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए कुशाक के प्रेसटाइज और प्रेसटाइज प्लस ट्रिम्स शानदार हैं। 11.7 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर इसमें वेंटिलेटेड सीट्स के साथ 1.0-लीटर का पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो ड्राइविंग को मजेदार और ठंडा बनाता है।



ह्यूंदै वेन्यू
अपनी प्रीमियम अपील के लिए जानी जाने वाली वेन्यू के HX8 और HX10 ट्रिम्स में वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं। इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आपको स्पोर्टी लुक पसंद है, तो इसके N-line (N10) वेरिएंट में भी आप इस कूलिंग फीचर का आनंद ले सकते हैं।

सिट्रोन बसालत और टाटा नेक्सन
सिट्रोन बसालत अपने स्टाइलिश मैक्स ट्रिम में 12 लाख रुपये में वेंटिलेटेड सीट्स ऑफर करती है। वहीं, टाटा नेक्सन के फियरलेस प्लस पीएस वेरिएंट में यह फीचर मिलता है। हालांकि नेक्सन की कीमत 12 लाख से थोड़ी ऊपर जा सकती है, लेकिन इसमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसे कई इंजन विकल्प ग्राहकों को मिलते हैं।

क्यों जरूरी है वेंटिलेटेड सीट्स?
  • वेंटिलेटेड सीट्स गर्मी में पसीना कम करता है।
  • लंबी ड्राइव में आराम बढ़ाता है।
  • केबिन कूलिंग को तेज करता है।
  • बजट में प्रीमियम फील देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें