7-सीटर फैमिली कार रेनो ट्राइबर (Renault Triber) के साथ ग्राहकों की हमेशा से एक शिकायत रही है और वह है इसका 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन। जब भी कार में पूरी क्षमता के साथ सवारी और सामान लोड होता था, तो यह इंजन थोड़ा कमजोर महसूस होता था।
कंपनी ग्राहकों की इस मांग से भली-भांति वाकिफ थी। अब रेनो अपनी इस लोकप्रिय MPV में HR10 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करने जा रही है। जो पहले से ही रेनो काइगर (Kiger) और निसान मैग्नाइट (Magnite) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दे रहा है।