अगस्त में भारत के दोपहिया वाहन बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी को ओणम त्योहार से मिले समर्थन और पिछले साल के अपेक्षाकृत कम आधार का फायदा मिला।
यस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में ग्राहकों की रुचि मजबूत रही। खासतौर पर प्रीमियम पेट्रोल इंजन वाले दोपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग वृद्धि के प्रमुख कारक बने।