फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Kit: Renault ने सभी मॉडल्स के लिए लॉन्च किया सीएनजी किट, जानें कीमत और डिटेल्स

Wed, 26 Feb 2025 06:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह किट सिर्फ 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Renault Cars - फोटो : Renault
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Renault India ने अपने सभी मॉडल्स—Kiger, Triber और Kwid के लिए CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने की घोषणा की है। यह किट कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर पर लगाई जाएगी और इसके साथ तीन साल की वारंटी भी मिलेगी।
विज्ञापन


कितनी होगी कीमत?
Renault ने CNG किट की कीमत Kwid और Triber के लिए 80,000 रुपये से कम रखी है। यह किट सिर्फ 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध होगी।

किन राज्यों में पहले मिलेगी सुविधा?
Renault का कहना है कि CNG किट को फेज़ वाइज लॉन्च किया जाएगा। पहले इसे हरियाणा, यूपी, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में उपलब्ध कराया जाएगा, क्योंकि ये राज्य CNG कारों के कुल बाजार का 65% हिस्सा रखते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे इसे देशभर में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


Renault को क्यों पड़ा CNG का सहारा?
BS6 नॉर्म्स लागू होने के बाद Renault ने भारत में डीजल कारों को पूरी तरह से बंद कर दिया था और अब कंपनी केवल पेट्रोल मॉडल्स ही बेचती है। हालांकि, अब बाजार में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर बजट सेगमेंट में, जहां Renault की मजबूत पकड़ है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने CNG किट लॉन्च करने का फैसला किया। इस मामले में Renault ने Honda की राह पकड़ी है, जिसने 2024 के अंत में थर्ड-जेनरेशन Amaze के साथ CNG मॉडल पेश किया था।

Renault India के CEO ने क्या कहा?
Renault India के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री CEO वेंकटराम एम. ने कहा,"हम नवाचार और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकारी मान्यता प्राप्त CNG रेट्रोफिटमेंट किट की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम चाहते हैं कि Renault की कारें ज्यादा किफायती और प्रैक्टिकल बनें, जिससे भारत में हमारी स्थिति और मजबूत हो।"

Renault का यह कदम उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो कम ईंधन खर्च में कार चलाना चाहते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मार्केट में इस फैसले को कितना अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें