फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault की Kwid अब चलेगी 240 किलोमीटर का माइलेज, जानिये बड़ी बातें

Wed, 17 Apr 2019 02:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Renault Kwid K-ZE Electric Car
विज्ञापन

चीन में चल रहे 2019 Shanghai Motor Show में Renault ने अपनी नई Kwid EV से पर्दा उठा दिया है, यह भारत में बिकने वाली क्विड के प्लेटफार्म पर आधारित है । Renault ने इस कार का नाम City K-ZE रखा है जोकि एक इलेक्ट्रिक कार है। पिछले साल पैरिस मोटर शो में पेश किया गया था। 

विज्ञापन

फुल चार्ज में 240 किलोमीटर की माइलेज

Renault का दावा है नई City K-ZE फुल चार्ज होने पर 240 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें कई चार्जिंग मोड दिए गए हैं। फास्ट चार्जिंग फंक्शन से कार 50 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज होगी। हालांकि, स्लो चार्जिंग मोड में यह कार फूल चार्ज होने में करीब 4  घंटे का समय लेती है। 
 

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो नई City K-ZE में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगा है जोकि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस है। वही सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

डिजाइन

लुक्स के मामले में यह क्विड का काफी अपडेटेड वर्जन लगती है।इसमें एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा कार के फ्रंट और रियर में स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं, साथ ही इसमें नए अलॉय वील्ज, फॉक्स रियर स्किड प्लेट और नए डिजाइन की टेललाइट शामिल की हैं।

विज्ञापन

चीन में बिकेगी

कंपनी फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ चीन में बेचेगी और इस साल के अंत तक इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी । जबकि 2021 के आसपास इसे यूरोप में भी लॉन्च किये जाने की तैयारी है।City K-ZE अब रेनॉ की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। यह इंटरनैशनल मार्केट में कंपनी की Zoe इलेक्ट्रिक कार से नीचे के सेगमेंट में जगह लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें