फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी भारत में लॉन्च: 1,400 km तक रेंज का दावा, जानें कितनी है कीमत, माइलेज?

Sat, 17 Oct 2026 01:23 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेनो के अनुसार, डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 एसयूवी ARAI प्रमाणित 29 kmpl का माइलेज देगी। जानें इस एसयूवी की खूबियां।
विज्ञापन
Renault Duster Strong Hybrid - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेनो इंडिया (Renault India) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 (Duster Strong Hybrid E-Tech 160) को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। यह 2026 Renault Duster के लिए तीसरा पावरट्रेन विकल्प है। इससे पहले कंपनी 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट पेश कर चुकी है। नई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं।
विज्ञापन


रेनो ने डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी ARAI प्रमाणित 29 kmpl का माइलेज दे सकती है। और एक बार फुल टैंक होने पर इसकी कुल रेंज 1,400 किलोमीटर तक हो सकती है।
  • बुकिंग टोकन अमाउंट: ग्राहक इस स्ट्रांग-हाइब्रिड एसयूवी को 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर रेनो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप्स के जरिए बुक कर सकते हैं।
  • कंपनी की रणनीति: यह गाड़ी कंपनी के futuREady (फ्यूचरेडी) रोडमैप के तहत भारत में रेनो की 'E-Tech' स्ट्रांग-हाइब्रिड तकनीक की शुरुआत करेगी।
 

कितनी है Renault Duster Strong Hybrid की कीमत?

रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें इस तरह हैं:

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

Strong Hybrid E-Tech 160 Evolution

16.99 लाख रुपये

Strong Hybrid E-Tech 160 Techno

18.99 लाख रुपये

Strong Hybrid E-Tech 160 Emotion

19.49 लाख रुपये


कैसा है Duster Strong Hybrid का इंजन और पावर आउटपुट?

  • नई डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 1.8-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन एटकिंसन साइकिल पर काम करता है और 108 BHP की पावर के साथ 172 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी थर्मल एफिशिएंसी 41 प्रतिशत है।
  • इस पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इनमें एक जनरेटर और दूसरी ट्रैक्शन मोटर है। पूरे हाइब्रिड सिस्टम का संयुक्त आउटपुट 158 BHP पावर और 208 Nm टॉर्क है। कंपनी का दावा है कि Duster Strong Hybrid 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 9.61 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन

कैसे काम करता है Duster का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम?

  • इस एसयूवी में 1.4 kWh क्षमता वाली 247V NMC बैटरी दी गई है, जिसे डायरेक्ट रेफ्रिजरेंट कूलिंग सिस्टम से ठंडा रखा जाता है। इसके साथ मल्टी-मोड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT) मिलता है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक और चार पेट्रोल गियर हैं।
  • रेनो के अनुसार, यह सिस्टम ड्राइविंग परिस्थितियों के आधार पर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के इस्तेमाल को अपने आप नियंत्रित कर सकता है। इसमें छह ऑपरेटिंग मोड हैं, जिन्हें सिस्टम खुद चुनता है। इस हाइब्रिड सिस्टम की खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर एसयूवी इलेक्ट्रिक पावर पर भी चल सकती है। जबकि धीमा होने या ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा वापस बैटरी में जमा की जाती है। परिस्थितियों के अनुसार यह इलेक्ट्रिक और पेट्रोल पावर के बीच भी बदलाव करती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

Stephane Deblaise, CEO, Renault Group India at the launch of Renault Duster Strong Hybrid E-Tech 160 - फोटो : Renault India

कितना माइलेज और कितनी रेंज देगी नई Duster Hybrid?

रेनो का दावा है कि Duster Strong Hybrid शहर में होने वाली 80 प्रतिशत ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोड में कर सकती है। कंपनी ने इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,400 किलोमीटर तक बताई है। वहीं, इसकी ARAI-प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी 29 किमी प्रति घंटा है।

ये आंकड़े कंपनी के दावे हैं। वास्तविक माइलेज और रेंज ड्राइविंग की परिस्थितियों, ट्रैफिक और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार अलग हो सकते हैं। 


क्या Duster Strong Hybrid का माइलेज अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा है?


रेनो का दावा है कि Duster E-Tech 160 को ARAI द्वारा 29 किमी/लीटर (kmpl) का सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी माइलेज मिला है। जो इसे स्ट्रांग-हाइब्रिड मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे किफायती गाड़ियों में से एक बनाता है।

मिड-साइज हाइब्रिड एसयूवी माइलेज तुलना:
 
एसयूवी मॉडल पावरट्रेन दावा किया गया माइलेज (ARAI)
Renault Duster Strong Hybrid 1.8L ई-टेक हाइब्रिड 29.00 kmpl
Maruti Suzuki Victoris स्ट्रांग-हाइब्रिड 28.65 kmpl
Maruti Suzuki Grand Vitara स्ट्रांग-हाइब्रिड 27.97 kmpl
Toyota Urban Cruiser Hyryder स्ट्रांग-हाइब्रिड 27.97 kmpl

नोट: हालांकि कागजों पर डस्टर हाइब्रिड अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे दिखती है। लेकिन वास्तविक दुनिया में माइलेज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यह पावरट्रेन डीजल एसयूवी का एक बेहतरीन विकल्प बनने का दावा पेश करता है।
 

किन हाइब्रिड एसयूवी से होगा Duster का मुकाबला?

  • Duster Strong Hybrid मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में चौथा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प बनेगी। इस श्रेणी में इसका मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और मारुति सुजुकी विक्टोरिस से होगा।
  • इस तरह रेनो की नई एसयूवी उन ग्राहकों को लक्ष्य करेगी जो मिड-साइज एसयूवी के साथ पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर के कंबिनेशन का विकल्प चाहते हैं।


भारत के लिए Renault की आगे क्या योजना है?

रेनो ने भारत को वैश्विक स्तर पर अपने शीर्ष तीन बाजारों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी अपनी ‘futuREady’ रणनीतिक योजना के तहत भारत में सात उत्पादों की लाइनअप तैयार करना चाहती है, ताकि बाजार में अपनी हिस्सेदारी दोबारा बढ़ा सके।

इसके अलावा, कंपनी भारत में अपनी उत्पाद इंजीनियरिंग क्षमताओं को और विकसित करने तथा 2030 तक निर्यात कारोबार को 2 अरब पाउंड तक पहुंचाने की योजना पर भी काम कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें