फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मिनट में चार्ज, 609 KM की रेंज: भारत में शुरू हुई रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक की बुकिंग, जानें क्या है खास

Wed, 30 Sep 2026 12:11 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी वाहन निर्माता रेंज रोवर ने अपनी बहुप्रतीक्षित रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक से पर्दा उठा दिया है। 609 किमी की ड्राइविंग रेंज, 550hp की पावर और V8 इंजन जैसी रफ्तार के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की भारत में बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं, इसकी कीमत कितनी हो सकती है और इसमें क्या खास फीचर्स मिलेंगे।
 
विज्ञापन
रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक - फोटो : rangerover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज लग्जरी एसयूवी निर्माता रेंज रोवर ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट एसयूवी का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्शन पहली बार पेश कर दिया है। कंपनी ने इसके स्पोर्ट नाम की विरासत को बरकरार रखते हुए इसमें दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता का बेहतरीन मेल दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश होते ही भारत में भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

इस SUV में 550hp का ड्यूल-मोटर सेटअप और 850Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कंपनी की मानें तो, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 609 किलोमीटर तक चल सकती है। भारत में भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने की तैयारी है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि भारत में उपलब्धता 2027 में होने की उम्मीद है।

4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा

  • रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक को सिर्फ ज्यादा रेंज देने के लिए ही नहीं बनाया गया है। कंपनी ने इसके स्पोर्ट नेचर को भी बरकरार रखने पर जोर दिया है। इसमें ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप है, जो मिलकर 550hp की अधिकतम पावर और 850Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा V8 इंजन वाले रेंज रोवर स्पोर्ट के बराबर है।

विज्ञापन

118.5kWh की बड़ी बैटरी
रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक में 118.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी WLTP रेंज 609 किमी तक है। लंबी दूरी के सफर के लिए यह रेंज इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर खास बनाती है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

22 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज
एसयूवी में 350kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 22 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, करीब 10 मिनट की चार्जिंग से 220 किमी तक की रेंज जुड़ सकती है। इससे लंबे सफर के दौरान चार्जिंग के लिए ज्यादा समय रुकने की जरूरत कम हो सकती है।

डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं
डिजाइन की बात करें तो रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक की बाहरी डिजाइन मौजूदा पेट्रोल और डीजल मॉडल से काफी मिल रही है। यानी पहली नजर में इसका इलेक्ट्रिक अवतार अपने ICE मॉडल से बहुत अलग नहीं लगता। इसमें बंद ग्रिल, एयरोडायनामिक डिटेलिंग, स्लेंडर एलईडी हेडलाइट्स और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं। एसयूवी में 22-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं, जो इसके प्रीमियम और स्पोर्टी लुक को बनाए रखते हैं।

अंदर भी प्रीमियम केबिन
अब अगर आंतरिक डिजाइन यानी केबिन की बात करें तो इसका लेआउट भी मौजूदा रेंज रोवर स्पोर्ट जैसा ही  लगता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल में ईवी से जुड़ी जानकारी दिखाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले में खास जानकारी दी गई है।
इनके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 13.1-इंच टचस्क्रीन, 13.7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ईवी-स्पेसिफिक ड्राइविंग जानकारी, 5-सीटर कॉन्फिगरेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड सीट्स, हीटेड सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

भारत में कब आएगी?

  • रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डायनामिक एसई, डायनामिक एचएसई, ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल के वेरिएंट्स और उनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए इसपर अभी कुछ कहा जाना सही नहीं है।
  • भारत में इसकी उपलब्धता 2027 में अपेक्षित है और इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 करोड़ एक्स-शोरूम हो सकती है। हालांकि बुकिंग के लिए अब और इंतजार करने की जरुरुत नहीं है। भारत में रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, ग्राहकों को एसयूवी की डिलीवरी और उपलब्धता के लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक मॉडल में रेंज रोवर स्पोर्ट की पहचान यानी दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन को बनाए रखने की कोशिश की है। 609 किमी तक की रेंज, 550hp पावर, 850Nm टॉर्क और फास्ट चार्जिंग इसे लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक दमदार विकल्प के तौर पर पेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें