देश की संसद में चल रहे बजट सेशन में सभी राजनीतिक दलों के सांसद हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इऩमें से कई सांसद ऐसे भी हैं, जो पहली बार 17वीं लोकसभा में चुन कर संसद पहुंचे हैं। इनमें से ही एक युवा सांसद है मरगानी भारत राम, जो आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी संसदीय क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं।
लेकिन सांसद महोदय खुले आम मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दरअसल सांसद महोदय के पास लाल रंग की डीजल की जैगुआर F-Pace है। जिसे उन्होंने पिछले साल ही खरीदी है और वाहन एप से मिली डिटेल्स के मुताबिक उन्होंने इसे पिछले साल 08 अक्टूबर, 2018 को उप्पल, तेलंगाना में रजिस्टर्ड कराया है।
लेकिन मामला उनकी गाड़ी के नंबर से जुड़ा है, उन्होंने अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर लिया हुआ है, जिसका नंबर TS08 GC 0001 है। लेकिन उन्होंने गाड़ी की नंबर प्लेट पर अक्षरों का फॉन्ट साइज इतना छोटा है कि आसानी से दिखाई नहीं देते। नंबर प्लेट पर उन्होंने 1 अंक को प्रमुखता दी हुई है, और रजिस्ट्रेशन संख्या भी अधूरी है, जिसमें 000 गायब है, जो सरासर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है।