फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin Limousine: ट्रक जितना वजन, बंकर जैसी सेफ्टी, जानिए कैसी है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार

Sun, 30 Mar 2025 10:07 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Attack On Vlamidir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर हमला होने के खबर सामने आई है। इस हमले में पुतिन सुरक्षित हैं। तो चलिए जानते हैं रूसी राष्ट्रपति किस कार से सफर करते हैं।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल एक लक्जरी कार पर बड़ा हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमला मॉस्को में रूसी खुफिया एजेंसी FSB के मुख्यालय के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि कार में अचानक ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। खैरियत ये रही कि घटना के वक्त रूसी राष्ट्रपति कार में मौजूद नहीं थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आखिर पुतिन जिस कार में शफर करते हैं वह किस कंपनी की है और कितनी सेफ है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन

अरूस सीनेट लिमोजीन - फोटो : Aurus
कौन सी है पुतिन की कार?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्सर Aurus Senat Limousine में सफर करते हैं। ये कार बुलेटप्रूफ और पूरी तरह से सुरक्षित मानी जाती है। पुतिन इस कार को इतना पसंद करते हैं कि उन्होंने इसे अपने करीबी दोस्तों को भी गिफ्ट किया है। हाल ही में उन्होंने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को भी यही कार तोहफे में दी थी।

कितनी महंगी है पुतिन की लिमोजिन?
अगर इस कार की कीमत की बात करें तो आप हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Aurus Senat Limousine की कीमत 2,75,000 पाउंड (लगभग 3.05 करोड़ रुपये) है। ये सुपर लग्जरी कार इतनी भारी है कि इसका वजन लगभग 7,200 किलोग्राम है, जो एक कॉमर्शियल बस के वजन के बराबर है। पूरी तरह बुलेटप्रूफ होने के कारण इस कार का वजन इतना ज्यादा है। 
विज्ञापन

कार में 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है - फोटो : ANI
कितनी पावरफुल है पुतिन की कार?
इस कार में 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जिसे पोर्शे की मदद से तैयार किया गया है। इस इंजन के साथ सिंगल मोटर भी दी गई है, जिससे कार को 440 kW की पावर और 889 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है और ये कार ऑल-व्हील ड्राइव है, यानी इसके चारों पहियों को पावर मिलती है।

हालांकि, इस हमले में पुतिन सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन उनकी बुलेटप्रूफ कार की ताकत पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। क्या यह कार अगले हमलों को झेल पाएगी? इसका जवाब तो समय ही देगा, लेकिन फिलहाल, पुतिन की ये कार सुरक्षा और ताकत का बेहतरीन उदाहरण बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें