फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्श की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार दस्तक देने को तैयार: 3 सेकंड से कम में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, कब होगी लॉन्च?

Wed, 25 Nov 2026 01:51 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 718 बॉक्सस्टर EV 2027 में होगी लॉन्च।
  • पहली इलेक्ट्रिक टू-डोर स्पोर्ट्स कार।
  • 800-वोल्ट बैटरी आर्किटेक्चर मिल सकता है।
  • रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ आएगी।
विज्ञापन
2027 में लॉन्च होगी पोर्शे 718 बॉक्सस्टर - फोटो : PorscheNewsroom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पोर्श बहुत जल्द अपनी मशहूर 718 बॉक्सस्टर को नए इलेक्ट्रिक अवतार में बाजार में उतारेगी। कंपनी ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक रोडस्टर के लेट-स्टेज प्रोटोटाइप को लॉस एंजिल्स और स्पेन में अलग-अलग इवेंट्स के दौरान दिखाया है। इसके साथ ही कार की कई अहम तकनीकी जानकारियां भी सामने आई हैं। नई 718 बॉक्सस्टर EV को वैश्विक स्तर पर 2027 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल अब तक का सबसे पावरफुल 718 होगा।

विज्ञापन


पोर्श 718 बॉक्सस्टर में क्या होगा खास?

  • नई पीढ़ी की पोर्श 718 बॉक्सस्टर अब केवल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आएगी। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इसका पेट्रोल या डीजल इंजन वाला कोई वर्जन नहीं बनाया जाएगा। यह पोर्श की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक टू-डोर स्पोर्ट्स कार हो सकती है।
  • इसमें 800-वोल्ट बैटरी आर्किटेक्चर दिया जाएगा। साथ ही कार रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) लेआउट के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक होने के बावजूद यह कार स्पोर्ट्स कार वाला ड्राइविंग अनुभव देने पर खास ध्यान दे सकती है।


तीन सेकंड से कम में पकड़ेगी 100 किमी/घंटा की रफ्तार

  • पोर्श 718 बॉक्सस्टर ईवी में खासतौर पर ई-कोर बैटरी लेआउट दिया जाएगा। इसका 800 वोल्ट बैटरी पैक सीटों के ठीक पीछे लगाया जाएगा। यह वही जगह है, जहां पारंपरिक बॉक्सस्टर में इंजन मौजूद होता था।
  • इस व्यवस्था से कार का वजन आगे और पीछे के बीच 40:60 के अनुपात में रहेगा। यह वजन वितरण पारंपरिक मिड-इंजन स्पोर्ट्स कार जैसा होगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो पोर्श का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार तीन सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेगा। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा से ज्यादा होगी। कंपनी के मुताबिक, यह अब तक की सबसे पावरफुल 718 होगी।

विज्ञापन


ई-शिफ्ट तकनीक से मिलेगा गियर बदलने का अनुभव

  • इलेक्ट्रिक कारों में आमतौर पर पारंपरिक गियर बदलने का अनुभव नहीं मिलता। हालांकि, पोर्श ने इस कमी को दूर करने के लिए 718 बॉक्सस्टर ईवी में ई-शिफ्ट तकनीक दी गई है।
  • यह तकनीक 7-स्पीड पीडीके ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स की तरह गियर बदलने का अनुभव देगी। ड्राइवर स्टीयरिंग पर दिए गए पैडल शिफ्टर्स की मदद से मैन्युअल या ऑटोमैटिक तरीके से वर्चुअल गियर बदल सकेंगे।
  • इसके अलावा, कार में 981-जेनरेशन बॉक्सस्टर जीटीसी के सिक्स-सिलेंडर बॉक्सर इंजन जैसा साउंड भी मिलेगा। यानी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के बावजूद कंपनी स्पोर्ट्स कार की पारंपरिक आवाज और ड्राइविंग अनुभव को बनाए रखने की कोशिश करेगी।
  • ई-शिफ्ट तकनीक को बंद करने पर ड्राइवर पैडल्स की मदद से एनर्जी रिक्यूपरेशन के तीन अलग-अलग लेवल चुन सकेंगे।


मौजूदा पोर्श 911 के कई पार्ट्स का होगा इस्तेमाल

  • नई 718 बॉक्सस्टर ईवी में पोर्श ने अपनी 911 स्पोर्ट्स कार के कई चेसिस कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया है। इनमें 911 कैरेरा जीटीएस का स्टीयरिंग सिस्टम और पोर्श टॉर्क वेक्टरिंग प्लस (PTV+) शामिल हैं।
  • इसमें पहली बार रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा, कार के व्हील्स, टायर्स और ब्रेक्स के स्पेसिफिकेशन भी 911 जैसे होंगे।
  • वजन की बात करें तो प्रोडक्शन मॉडल का वजन मौजूदा 911 कैब्रियोलेट टी-हाइब्रिड के करीब रहने की उम्मीद है। संदर्भ के लिए, 911 कैरेरा जीटीएस टी-हाइब्रिड कूपे का वजन 1,670 किलोग्राम है।


कहां होगा प्रोडक्शन और कितनी होगी कीमत?

  • पोर्श 718 बॉक्सस्टर ईवी का प्रोडक्शन जर्मनी के स्टटगार्ट-जुफेनहॉसेन प्लांट में किया जाएगा। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, चौथी पीढ़ी की पेट्रोल इंजन वाली 718 बॉक्सस्टर भारत में 2024 तक बिक्री के लिए उपलब्ध थी। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक जनरेशन के भी भारतीय बाजार में आने की संभावना है।
  • अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सीधे तौर पर किसी समान इलेक्ट्रिक रोडस्टर से नहीं होगा, लेकिन कीमत के लिहाज से यह बीएमडब्ल्यू 4-सीरीज कन्वर्टिबल और मर्सिडीज-बेंज सीएलई कैब्रियोलेट का इलेक्ट्रिक विकल्प बन सकती है। फिलहाल बीएमडब्ल्यू 4-सीरीज कन्वर्टिबल की कीमत 1.11 करोड़ रुपये और मर्सिडीज-बेंज सीएलई कैब्रियोलेट की कीमत 1.16 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें