जल्द सामने आएगा फैसला
सेना के प्रवक्ता ने संकेत दिया है कि इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में कोई ठोस समाधान सामने रखा जाएगा। यानी प्रतिबंध से जुड़ा फैसला जल्द लिया जा सकता है।
क्या अमेरिकी कंपनी टेस्ला भी दायरे में?
पोलैंड के मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित नियम सिर्फ चीन में बने वाहनों तक सीमित नहीं हो सकते। इन उपायों के तहत अमेरिकी कंपनी Tesla (टेस्ला) की गाड़ियों को भी सैन्य ठिकानों में प्रवेश से रोका जा सकता है। क्योंकि उनमें भी एडवांस्ड सेंसर और डेटा सिस्टम मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें - Ducati Panigale V4 Tricolore: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल V4 ट्राइकलर, दुनियाभर में बिकेगी सिर्फ 1000 बाइक
रक्षा मंत्रालय की तैयारी
पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि संरक्षित सैन्य ठिकानों और सुविधाओं में चीन निर्मित वाहनों की पहुंच सीमित करने पर काम चल रहा है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि ऐसे वाहनों में लगे सिस्टम का कनेक्शन सर्विस फोन और अन्य डेटा कैरियर्स से किस तरह जुड़ता है।
मोबाइल और डेटा कनेक्शन भी जांच के दायरे में
नए नियमों में यह भी शामिल हो सकता है कि सैन्य कर्मियों के मोबाइल फोन या अन्य डेटा डिवाइस का कनेक्शन ऐसे वाहनों के सिस्टम से पूरी तरह रोका जाए। ताकि किसी भी तरह की सूचना लीक की संभावना न रहे।
यह भी पढ़ें - FASTag: टोल प्लाजा पर नहीं चल रहा फास्टैग? ये छोटी गलतियों से भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका टैग
यह भी पढ़ें - Seat Belt: आर्मी यूनिफॉर्म में सनी देओल ने चलाई Defender SUV, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पूछा- सीट बेल्ट कहां है?
फिलहाल किसके पास है फैसला लेने का अधिकार?
इस समय पोलैंड में, जो NATO (नाटो) और यूरोपियन यूनियन का सदस्य है, सैन्य ठिकानों में वाहनों को प्रवेश देने या रोकने का अधिकार वहां के कमांडरों के पास है। खासतौर पर उन वाहनों पर नजर रखी जाती है जिनमें ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग सिस्टम लगे होते हैं।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगी एनओसी, सरकार ने नए नियम की जारी की अधिसूचना
बदलते दौर में सुरक्षा पर सख्ती
यह प्रस्ताव दिखाता है कि आधुनिक तकनीक और कनेक्टेड वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब देशों की सुरक्षा रणनीति भी बदल रही है। पोलैंड का यह कदम आने वाले समय में अन्य देशों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।
यह भी पढ़ें - Power Tailgate SUV: एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? ये है पावर टेलगेट वाली टॉप-5 गाड़ियां, कीमत 12-25 लाख रुपये