फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Mobility: भारत मोबिलिटी में पीएम मोदी ने कहा, देश को विकसित बनाने में मोबिलिटी सेक्टर अहम

Fri, 02 Feb 2024 06:28 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शिरकत की। इस दौरान पीएम ने कई उद्योगपतियों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कई उद्योगतियों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश को विकसित बनाने में मोबिलिटी सेक्टर काफी महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

विज्ञापन


तेजी से बढ़ रही है अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत के मोबिलिटी सेक्टर के लिए गोल्डन पीरियड भी शुरू हो गया है। हमारे कार्यकाल में भारत का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।

विकसित बनने की ओर भारत
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत 2047 तक विकसित भारत बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोबिलिटी सेक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। मैंने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि यही समय, सही समय है। आज देश की अर्थव्यवस्था भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


उद्योगपतियों से पीएम ने की मुलाकात
पीएम मोदी अपने संबोधन के बाद कई कंपनियों के उद्यमियों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने कंपनियों के उत्पादों की जानकारी भी ली।

केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात
पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हम पीएम मोदी के मंत्र सबका प्रयास के तहत आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान में देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। भारतीय पासपोर्ट और भारत का महत्व दुनिया के अन्य देशों के बीच काफी ज्यादा बढ़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें