EV Charging Stations India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले फ्यूल बचाने की अपील भी की है। इसी दिशा में हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पूरे देश में करीब 4,874 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की मंजूरी दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है।