पावर, बैटरी और चार्जिंग
परफॉर्मेंस के मामले में Freelander 8 बेहद एडवांस है, क्योंकि इसे अत्याधुनिक 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें पावरट्रेन के तीन शानदार विकल्प दिए गए हैं। इनमें प्योर इलेक्ट्रिक, रेंज-एक्सटेंडर और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) शामिल हैं। साथ ही, लंबी यात्राओं को आसान बनाने के लिए यह एसयूवी 350kW तक की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी मदद से इसकी बैटरी पलक झपकते ही चार्ज हो जाती है।
जबरदस्त ऑफ-रोडिंग फीचर्स
ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इस एसयूवी में कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। आरामदायक सफर और मुश्किल रास्तों पर पकड़ बनाए रखने के लिए इसमें 'ट्विन-चेंबर एयर सस्पेंशन' के साथ इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी छत पर लगा हाई-टेक 'लिडार सेंसर' है, जो सड़क की बदलती स्थितियों को बारीकी से पढ़ लेता है। इसका स्मार्ट 'ऑल-टेरेन फंक्शन' इसी सेंसर की मदद से सतह को भांपकर अपने आप सही ड्राइव मोड चुन लेता है। ताकि आपको हर रास्ते पर बेमिसाल कंट्रोल मिल सके।
शानदार इंटीरियर
कार के अंदर भी आपको प्रीमियम फील मिलेगा। इसके डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई को कवर करता हुआ एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, बीच में एक पारंपरिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कंट्रोल के लिए कुछ फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।
लॉन्चिंग और ग्लोबल प्लान
जहां तक लॉन्चिंग का सवाल है, Freelander 8 का सफर इस साल के अंत में चीन से शुरू होगा। यहां चेरी कंपनी इसे अपने विशेष 'फ्रीलैंडर' शोरूम्स के जरिए बेचेगी। लेकिन कंपनी की नजर सिर्फ चीन तक सीमित नहीं है। इसे यूरोप सहित तमाम बड़े वैश्विक बाजारों में उतारने की तैयारी है। भारत और यूके जैसे देशों के लिए इसका 'राइट-हैंड-ड्राइव' (RHD) मॉडल भी तैयार किया जा रहा है।
कंपनी का विजन कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ्रीलैंडर ब्रांड अगले 5 वर्षों तक हर 6 महीने में एक नया मॉडल पेश करने का प्लान बना रहा है। सीईओ वेन फेई ने स्पष्ट किया है कि वे दुनिया पर चीनी मॉडल थोपने के बजाय हर देश की विशिष्ट जरूरतों के हिसाब से 'बेस्पोक' कारें तैयार करेंगे।
उनके शब्दों में, वे एक ऐसी 'वर्ल्ड कार' बना रहे हैं जो शुरुआत से ही वैश्विक मानकों के लिए तैयार है। तकनीकी रूप से यह काफी भारी-भरकम एसयूवी है। इसके प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल का वजन लगभग 2,980 किलोग्राम है, जबकि इसके अन्य बारीक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही साफ होंगे।